राष्ट्रीय - पेज 333
जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। सरल शब्दों में कहें तो जलवायु परिवर्तन का मतलब है लंबे समय तक किसी इलाके या पूरी पृथ्वी की औसत मौसम स्थितियों में होने वाला स्थायी बदलाव।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत प्रदेश की जनता बिना किसी शुल्क के यूपी के सबसे लंबे व अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का अनुभव कर सकेगी।
टीएमसी की ओर से ईवीएम और पोस्टल बैलेट को लेकर लगाए गए आरोपों पर डीईओ स्मिता पांडेय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है।
कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की तरफ से मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल उठाते हुए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस सत्र की कोई जरूरत नहीं थी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।।
गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की विकास यात्रा को उसके गौरवशाली इतिहास और भविष्य की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं से जोड़ते हुए बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि गुजरात अब केवल एक औद्योगिक राज्य नहीं, बल्कि नई तकनीकों और उभरते सेक्टरों के जरिए 'नए भारत' का मार्गदर्शक बनने की ओर बढ़ रहा है।
कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पुरानी आदत का नतीजा है कि जब भी उन्हें चुनाव में माहौल अपने खिलाफ लगता है, तो वे ईवीएम में हेरफेर की आशंकाएं जताने लगती हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) में बीती रात मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
तेल विपणन कंपनियों की ओर से शुक्रवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए का इजाफा किया गया है। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में इजाफा होना है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


