राष्ट्रीय - पेज 350
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई), आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने जन्मदिन की बधाई दी है।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा द्वारा कई पासपोर्टों से संबंधित आरोपों पर दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है और यह नदी बंगाल की आत्मा में बहती है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अप्रैल को तापमान अपने चरम पर बना रहेगा और लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।
गुजरात में अहमदाबाद के बाद अब डायमंड सिटी 'सूरत' भी मेट्रो के सफर के लिए तैयार है। सूरत में ड्रीम सिटी और अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है।
सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार देर रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पंजाब सरकार और फिनलैंड की टुर्कू यूनिवर्सिटी के बीच स्थापित शैक्षणिक सहयोग ने राज्य के स्कूलों में सकारात्मक बदलाव की नई शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने फिनलैंड दौरे के दौरान टुर्कू स्थित कुकुलो-मोइकोइनेन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर सेंटर का दौरा किया और वहां अपनाई जा रही शिक्षण पद्धतियों का जायजा लिया।
ट्रैफिक जाम से राहत और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत एक महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेजी से जारी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


