राष्ट्रीय - पेज 351
-
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए युवाओं और छात्रों से 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने की अपील की।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से जुड़े विवाद के बीच शिक्षा एवं कौशल विकास क्षेत्र से जुड़ी कंपनी कॉम्प्ट एडुटेक ने गुरुवार को सफाई दी। कंपनी ने कहा कि उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्कैनर उद्योग में प्रचलित मानक और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण हैं।
-
साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल से ठगों ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने किसी हैकिंग या तकनीकी चाल का नहीं, बल्कि सिर्फ एक वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया।
-
पश्चिम बंगाल की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने जानबूझकर ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है।
-
केंद्र सरकार की ओर से टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थाई प्रतिबंध के मामले पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है। याचिका में केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।
-
नागपुर पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत मौलाना के रूप में हुई है।
-
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट यूनिट ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम लगातार करवट बदलता रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।
-
21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए गए थे।
-
टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यह नई सरकार के विधायी कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत होगी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.