राष्ट्रीय - पेज 352
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि जनता को ममता दीदी का विकास पसंद है और जनता का टीएमसी पर पूरा विश्वास है। पठान ने दावा किया कि इस बार भी जनता टीएमसी की सरकार बनाने वाली है।
भारतीय रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण देश में तेज और भरोसेमंद रेल नेटवर्क तैयार करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। ट्रैक रिन्यूअल, एडवांस टेस्टिंग और मशीनों के जरिए रखरखाव से ट्रेन की रफ्तार बढ़ी है और सफर पहले से ज्यादा सुगम हो गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जारी मतदान के बीच मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में झड़पें हुई हैं। हालांकि, इन घटनाओं को लेकर चुनाव आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के सीईओ राज्य स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से वेब कास्टिंग और मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए पूरे चुनावी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती दो घंटों में पश्चिम बंगाल में 18 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के साथ गुरुवार को दार्जिलिंग जिले के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया और चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधिविधान के साथ खोले गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हालांकि, कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी देखने को मिली है, जिसके कारण मतदान शुरू होने में देरी हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


