राष्ट्रीय - पेज 353
उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बसे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा माहौल भक्ति और आस्था से भर गया। गुरुवार सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, वैसे ही 'बद्री विशाल की जय' के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है।
गुजरात की सीआईडी क्राइम के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बुधवार को बताया कि पिछले एक महीने में 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत 622 करोड़ रुपए से ज्यादा का साइबर फ्रॉड पकड़ा गया है और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कीं।।
पश्चिम बंगाल के हुगली में बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का अलग अंदाज देखने को मिला। वह रैली स्थल पर लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए और भाजपा को वोट देने की अपील की।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को होने वाले इस चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों की 152 सीटों पर लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उदयनारायणपुर में टीएमसी के गुंडों की अराजकता व धमकी के बावजूद हजारों की भीड़ चिलचिलाती धूप में सिर पर गमछा और छाता लिए सीएम योगी को देखने-सुनने के लिए उमड़ पड़ी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है। निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन करते हुए महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें छात्रों पर थोप रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां हावड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों से बचाने के लिए भाजपा सरकार बनाएं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़ा हुआ है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


