राजनीति - पेज 185
-
पश्चिम बंगाल में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में मगराहाट (पश्चिम) और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान के दौरान इन बूथों पर चुनावी धांधली की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला लिया।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया। नेताओं ने कहा कि मान वही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य को नशामुक्त बनाने का दावा किया था।
-
असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल ने राज्य विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा है कि गठबंधन 126 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।
-
लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
-
योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में ग्राम पंचायत स्तर पर 'संध्या संवाद कार्यक्रम' की अभिनव पहल की जा रही है। इसकी शुरुआत 8 मई को श्रावस्ती की एक ग्राम पंचायत से की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी गूंज अब ब्रिक्स देशों तक पहुंच गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुए ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान ने प्रदेश को पौधरोपण के मामले में नई ऊंचाई दी है।
-
बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का गवाह बना।
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके उन पर नशे में विधानसभा में आने का आरोप लगाया गया है।
-
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उर्दू भाषा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने उर्दू को आधिकारिक भाषा और राजस्व रिकॉर्ड की भाषा से हटा दिया है।
-
टीएमसी की ओर से ईवीएम और पोस्टल बैलेट को लेकर लगाए गए आरोपों पर डीईओ स्मिता पांडेय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.