खटीमा में CM धामी ने छठ महापर्व पर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, की

खटीमा, 16 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल स्थित खिलड़िया छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मैया और सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं में शामिल है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने और पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि छठ जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter