विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले एक घंटे की गिनती में भारतीय जनता पार्टी यहां बढ़त बनाए हुए है।।
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार घोषित किए जा रहे हैं। सोमवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद सोमवार मतों की गिनती होगी। मतगणना शुरू होने से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार से शुरू हो रही है। कई चरणों में गिनती के साथ रुझान सामने आएंगे और दिन के अंत तक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है।
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होनी है। इससे पहले राज्य में सुरक्षा और प्रशासन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने रविवार को मतगणना केंद्र का दौरा कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


