दुनिया - पेज 176
-
अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अपनी किताब 'व्यू फ्रॉम द ईस्ट विंग: ए मेमॉयर' में बताया है कि जून 2023 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया था, तब आखिरी समय में खाने को लेकर काफी बदलाव करने पड़े थे।।
-
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी तेहरान पहुंचे। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही एक विशेष संदेश भी सौंपा।
-
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के विशेष क्षेत्र पर ड्रोन हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में एक महत्वपूर्ण परमाणु भंडारण सुविधा को निशाना बनाया गया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी और उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।
-
अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थिति पूरी तरह अपरिवर्तनीय है। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया न तो अपनी स्थिति को छोड़ेगा और न अपने परमाणु दर्जे के खिलाफ किसी भी प्रकार की धमकी को बर्दाश्त करेगा।
-
दक्षिण कोरिया की एक अदालत इस सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर फैसला सुनाने वाली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
-
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बने ईरान के दो 'वन-वे अटैक ड्रोन' को मार गिराया गया।
-
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका और इजरायल की ओर से आईएईए की सुरक्षा निगरानी के तहत आने वाले परमाणु ठिकानों पर किए गए कथित हमलों की कड़ी निंदा की।
-
अमेरिकी लॉमेकर्स ने इस सप्ताह चेतावनी दी कि यदि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर सफल हमला होता है, तो इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) की एक समिति में चीन और रूस से बढ़ते खतरों पर चर्चा हुई और जीपीएस के बैकअप के तौर पर इस्तेमाल की जा सकने वाली तकनीकों पर विचार किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.