दुनिया - पेज 187
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और समुद्री परिवहन मार्गों पर बढ़ते सुरक्षा जोखिमों के बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज पर लगातार दूसरे दिन जुबानी हमला बोला है। नसीहत दी कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और अपने देश के आंतरिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए कुल 287 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के प्रति वैश्विक रुचि को दर्शाता है। गुरुवार को नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी ने इसकी घोषणा की।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने गुरुवार को चेतावनी दी कि लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के काम करने पर जारी पाबंदियों से देश को गंभीर नुकसान हो सकता है।।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेउ आउन ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के प्रतिनिधियों से मुलाकात में इजरायल की कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि नागरिकों पर हो रहे हमले रोके जाएं और इसे मानवाधिकार नियमों के विरुद्ध बताया।।
ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिकी प्रशासन की कथित नौसैनिक नाकेबंदी रणनीति को विफल और भ्रामक करार देते हुए कहा है कि इससे न तो ईरान पर दबाव बढ़ेगा और न ही क्षेत्र में स्थिरता आएगी, बल्कि फारस की खाड़ी में तनाव और बढ़ेगा।।
नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी है। एयरलाइन ने इसे एक त्रुटि बताते हुए खेद व्यक्त किया और कहा कि यह गलती अनजाने में हुई।
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने की संभावना के चलते गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।।
भारत की प्रमुख एयरलाइंस 1 मई से हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्ण स्तर पर परिचालन बहाल करने की तैयारी कर रही हैं, जो क्षेत्र में हवाई संपर्क के सामान्य होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।।
मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के चलते फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट संकट की वजह से ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमत बताई जा रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


