दुनिया - पेज 189
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो अशांति और झगड़े चल रहे हैं, उन्हें देखते हुए दोनों देशों का मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।
अमेरिका में एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
इजरायल रक्षा बलों ने घोषणा की है कि उन्होंने लगभग एक दशक में निर्मित हिजबुल्लाह की सुरंगों को नष्ट कर दिया है।।
भारत को तेल सप्लाई करने वाले बड़े देशों में से एक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) छोड़ रहा है। यह फैसला ईरान युद्ध के बाद के हालात के बीच लिया गया है।
व्हाइट हाउस में एक खास राजकीय समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला का स्वागत किया। यह लगभग 20 साल में किसी ब्रिटिश सम्राट की पहली ऐसी आधिकारिक यात्रा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान बर्बादी के कगार पर है और कथित तौर पर उसने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने की गुहार लगाई है।।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों और मोर्टार की चपेट में आने वाले 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 75 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ा हर गुजरते वक्त के साथ बढ़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व सहयोगी और अब आलोचक मार्जोरी टेलर ग्रीन ने सोशल मीडिया पर ईरान के खिलाफ हथियारों के इस्तेमाल और संघर्ष की सख्त निंदा की है। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार ट्रंप प्रशासन को विभिन्न तरीकों से घेरती आई हैं लेकिन इस बार उन्होंने जमीन से जुड़ा मुद्दा उठाया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत दौरे की शुरुआत उन्होंने बापू को नमन करके की।
अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने कुनार प्रांत में सैयद जमालुद्दीन अफगान यूनिवर्सिटी पर पाकिस्तानी मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में करीब 30 छात्र और प्रोफेसर घायल हो गए, जबकि यूनिवर्सिटी परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


