दुनिया - पेज 24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य एशियाई देश की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत की। वह शनिवार की शाम को ताशकंद पहुंचे, जहां दोनों देशों के संबंध में एक विशिष्ट उदाहरण पेश करते हुए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद में यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की और देश के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया।।
नेपाल के रसुवा जिले में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से शनिवार को चार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार शाम नेपाल में भारतीय नागरिकों और राहत-बचाव प्रयासों को लेकर अपडेट किया।
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से शनिवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 616 हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने साझा मानवता, जमीनी नेतृत्व और परिवार, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण के प्रति प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के संदेश की प्रशंसा की।।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम में अमेरिका के 39 प्रांतों से 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तेल को लेकर एक समझौता हुआ है।।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से अमेरिका और ईरान से बातचीत को फिर से शुरू करने का आग्रह किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान से कूटनीति के जरिए विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को चांद और उससे आगे के मिशनों के लिए स्पेस प्रोफेशनल्स की पूरी पीढ़ी तैयार करनी होगी। इसके लिए उन्होंने देश की पहली स्पेस एकेडमी को डिजाइन करने के लिए एक कमीशन बनाने का आदेश दिया।
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी और दूसरे विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी खत्म होने के बाद मिलने वाले 60 दिन के 'ग्रेस पीरियड' (छूट की अवधि) को खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी कर ली है। इससे हजारों भारतीय कर्मचारियों और उनके परिवारों पर असर पड़ सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


