दुनिया
जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार सुबह उत्तर-पूर्वी जापान के इवाते प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के जटके महसूस हुए। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से शुक्रवार को इजरायल और लेबनान के बीच हस्ताक्षर किया गया फ्रेमवर्क समझौता, संघर्ष को खत्म करने और दोनों देशों के बीच शांति समझौते तक पहुंचने का रास्ता बनाता है।।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने शनिवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति औन ने वादा किया कि लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाले फ्रेमवर्क समझौते को लागू करने में लेबनान सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर नए एयर स्ट्राइक किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान पर होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल तेल टैंकर पर हमला करके सीजफायर समझौते को फिर से तोड़ने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) के अनुसार, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर कथित तौर पर एक और ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को कई ईरानी ठिकानों पर और सैन्य हमले किए।
भारत और अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे भविष्य की तकनीकों में साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब यह रणनीतिक सहयोग केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं और भरोसेमंद तकनीकी सप्लाई चेन के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। वेनेजुएला में बुधवार को आए लगातार दो तेज भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई, जिसके बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने ताजा जानकारी साझा की है।
सोमालिया की राष्ट्रीय सेना (एसएनए) और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने दक्षिणी सोमालिया के मिडिल शबेले इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान अल-शबाब के 30 लड़ाकों को मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस बयान के बाद कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं, कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को फिर से मजबूत करने और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका बताया।
हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करते हुए भारत ने सेशेल्स को एक ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) 'पीएस लेस्पवार' सौंपा। सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सौंपा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


