दुनिया - पेज 27
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे. मोहम्मद से मुलाकात कर सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा सहित कई वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा खान ने गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर कर अदालत के अवमानना मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। यह याचिका 18 अगस्त के उस आदेश के पालन नहीं होने को लेकर दायर की गई है, जिसमें अदालत ने इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तेलंगाना के कुल 22 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद पश्चिम बंगाल के 36 लोगों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार ने गुरुवार को की। सरकार ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र ‘बालेन’ शाह को अपने कार्यकाल के महज पांच महीने के भीतर देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक चुनौतियों में से एक का सामना करना पड़ रहा है। तिब्बत सीमा से लगे तीन जिलों में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है।
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर पीएम बालेंद्र शाह को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की नेता विदूषी राणा ने ये 'भरोसा' देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
नेपाल के तीन जिलों में भोटेकोसी नदी में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से हुई तबाही के बाद भारत की ओर से लगातार सहायता जारी है। नेपाल में जल आपदा को लेकर भारत मदद का हाथ बढ़ाते हुए लगातार राहत सामग्री भेजने का अभियान जारी रखे हुए है।
अमेरिका नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद एक डिजास्टर रिस्पॉन्स एडवाइजर भेज रहा है और पांच लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता भी प्रदान कर रहा है। इस आपदा में कई लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ की रूस की अघोषित यात्रा को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे “काफी हद तक एक अर्ध-नियमित (सेमी-रूटीन) यात्रा” बताया। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह दौरा यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सहायक साबित हो सकता है।
नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ के कारण मची तबाही में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 41 घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


