दुनिया
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि, जहाजों के कप्तानों और चालक दल को पूरी तरह सतर्क रहने और तय किए गए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि बातचीत के बीच अमेरिका का हमला बताता है कि युद्धविराम के सिद्धांतों का सम्मान नहीं करता। अजीजी ने दावा किया कि इस कदम पर अमेरिका को आखिरकार पीछे हटना पड़ेगा और पछताना भी पड़ेगा।
यूरोप के कई देश तप रहे हैं और डेनमार्क ने शनिवार को अपना अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। डेनमार्क मौसम विज्ञान संस्थान (डीएमआई) के अनुसार उत्तरी ओडेंस के पास तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1874 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म दिन है।
ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी, यूकेएमटीओ ने शनिवार को बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर को "अज्ञात प्रोजेक्टाइल" से निशाना बनाया गया, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा है।।
तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन' का दौरा किया।
बहरीन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार सुबह अपने क्षेत्र में हुए ड्रोन हमलों का जिम्मेदार ईरान को ठहराया है। मंत्रालय ने इसे बहरीन की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे के लिए सेशेल्स पहुंच चुके हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम के गर्म तेवर ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


