बिजनेस - पेज 104
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू थोक बिक्री (व्होलसेल) लगभग 2.2 करोड़ (22 मिलियन) यूनिट तक पहुंच गई।
भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है और 2027 में यह दर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक मध्य पूर्व में तनाव पर निकटता से नजर रख रहा है और भविष्य की ब्याज दरों फिलहाल वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट रहने से भारत में व्यापक स्तर पर मुद्रास्फीति का खतरा है।
भारत में मंगलवार को सोने और चांदी में गिरावट देखी गई। शुरुआती सत्र में दोनों कीमती धातु 0.68 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।
अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 408 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,927 और निफ्टी 107 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,472 पर था।
अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल की लीडरशीप में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने बताया कि 1 सितंबर, 2026 से टिम कुक सीईओ पद छोड़ देंगे और उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस पद संभालेंगे।
दक्षिण कोरिया की कंपनी पोस्को ग्रुप ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारत की जेएसडब्ल्यू स्टील के साथ मिलकर 10.7 ट्रिलियन वॉन (करीब 7.3 अरब डॉलर) का निवेश कर भारत में एक बड़ा स्टील प्लांट लगाने के लिए अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।।
पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दिन के कारोबार में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।
भारतीय शेयर बाजार में कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 में 153 इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए 2,01,442 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई भीम सर्विसेज और ट्रांसयूनियन सिबिल के बीच करार हुआ है। इसके बाद अब यूजर्स भीम ऐप पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर पाएंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


