शहर और राज्य - पेज 126
संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर जम्मू में बुधवार को आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपना हक लेकर रहेंगी चाहे विपक्षी दल भले ही कितना भी षडयंत्र रच लें।
बिहार के नौगछिया जिले के खैरपुर कड़वा में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र तुंगनाथ मंदिर के कपाट बुधवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। बुधवार सुबह घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फायर व रेस्क्यू विभाग ने अभियान चलाया।
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने शाहदरा, दिल्ली में दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध सफल प्रवर्तन कार्रवाई की। बिना वैध लाइसेंस दवाओं की अवैध बिक्री किए जाने संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग निरीक्षकों की एक टीम ने राशिद मार्केट, गांव खुरेजी, शाहदरा स्थित एक परिसर पर छापेमारी की।
झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़ पर स्थित ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी लूट ली।
केरल के त्रिशूर में हुए पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिशूर से सांसद और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


