IPL 2026
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हुए मुकाबले में पोलार्ड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को जीत के लिए 201 रन का टारगेट दिया है। पीबीकेएस का मकसद इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचना है।
आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने की कवायद में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन इंजरी के कारण इंग्लैंड अपने घर लौट गए हैं और वह अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 193 रन का टारगेट दिया है। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बारिश के चलते टॉस शाम 7 बजे के बजाय रात 8.30 बजे हो सका, जबकि मैच रात 8:45 बजे शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण 7.30 बजे तक शुरू नहीं हो सका है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


