लेटेस्ट - पेज 183
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में बीते दिन मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई थी, और मलबे में कई लोग फंस गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया।
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत कम हो गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सना सईद ने बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फीचर फिल्म 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' का पहला ड्राफ्ट पूरा होने पर जश्न मनाया। उनको ड्राफ्ट (कहानी या स्क्रिप्ट का प्रारंभिक मसौदा) मिल गया है।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे।
बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने भारतीय सिनेमा के महान दूरदर्शी और मशहूर फिल्ममेकर-एक्टर गुरु दत्त को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को मेलबर्न में औपचारिक स्वागत हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया।
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हल्की तेजी के साथ हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 336 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,822 और निफ्टी 112 अंक या 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,994.35 पर था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) में ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन डॉलर (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) के अतिरिक्त निवेश का स्वागत किया।।
इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने नए मैनेजर एन्जो मारेस्का के साथी कोचिंग स्टाफ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मारेस्का की इस नई टीम में सबसे बड़ा नाम क्लब के पूर्व गोलकीपर विली कैबलेरो का है, जिन्होंने कई साल बाद एक बार फिर मैनचेस्टर सिटी में वापसी की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के नए जवाबी हमलों के बाद ईरान बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने सवाल किया कि क्या तेहरान पर किसी भी समझौते का सम्मान करने के लिए भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकने पर ध्यान देते हुए जोरदार जवाब देना जारी रखेगा।
मुंबई के चर्चगेट स्थित 80 साल से भी पुराने और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड 'के रुस्तम' पर खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के चलते एफडीए ने प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस निलंबित कर तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में लगातार भारी बारिश होने की वजह से पुणे और सोलापुर जिलों के लिए पानी का एक अहम स्रोत उज्जनी बांध 'डेड स्टोरेज लेवल' से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 492.880 मीटर दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत गिरने की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने इसकी पुष्टि की है।
महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लातूर शहर और निलंगा इलाके के लोगों ने हल्की कंपन महसूस होने की जानकारी दी।
अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उमरिया कोतवाली क्षेत्र के भरौला गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन (एफएमएफ) ने पूर्व कप्तान और दिग्गज डिफेंडर राफेल मार्केज को मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। 47 वर्षीय मार्केज 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे।
ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप के राउंड-ऑफ-16 से बाहर होने और स्टार फुटबॉलर नेमार के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद अब उनके क्लब करियर को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ब्राजील मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बचपन के क्लब सैंटोस ने नेमार को अपने भविष्य पर विचार करने के लिए कुछ दिनों की छुट्टी दी है और उनके फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की एक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। इसमें घुसपैठ, अवैध आप्रवासन, जनसांख्यिकीय परिवर्तन, सीमा सुरक्षा, ड्रोन से खतरा और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम के लिए पहुंचे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक तस्वीर खिंचवाई।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। भारतीय सेना की टीम भी इस बचाव कार्य में शामिल हो गई है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपना आपा खो दिया और बारुईपुर में एक नाबालिग के कथित रेप और हत्या के विरोध में कोलकाता में अपनी पार्टी के विरोध जुलूस के दौरान मचे हंगामे के बीच एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।
भारत और म्यांमार के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए 23वीं राष्ट्रीय स्तर की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा, आतंकवाद, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर और एक निजी व्यक्ति को सात वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई है। यह सजा भोपाल की सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ सुनाई है, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई), मिसरोद ब्रांच, भोपाल के तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर पीयूष चतुर्वेदी और मोहन सिंह सोलंकी (एक प्राइवेट व्यक्ति) शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने हमले जारी रखे तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है और यहां तक कि ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकाबंदी भी लगा सकता है।।
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के देहरादून सब-जोनल ऑफिस ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए), 1999 और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मास्टर निर्देशों, जो मनी एक्सचेंज गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं, के कथित उल्लंघन से जुड़े एक मामले में ऋषिकेश, दिल्ली और देहरादून में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


