लेटेस्ट - पेज 283
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने पैतृक गांव में मतदान किया। उन्होंने शनिवार सुबह झंडूता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर सुंगला गांव में अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी दर्ज की।
मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ म्यूजिक कंपोज करेंगे बल्कि इस प्रोजेक्ट में को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी शामिल होंगे।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार और मनीषा मांढरे को पेश किया।
राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने से साफ इनकार किया है। इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और हर व्यक्ति को उसका पालन करना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह सात बजे से जारी है। बारिश के बाद भी मतदान को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
31 मई को आसमान में पूर्णिमा यानी फुल मून का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। फुल मून वह खगोलीय स्थिति होती है, जब चंद्रमा का पृथ्वी की ओर वाला हिस्सा सूर्य की रोशनी से पूरी तरह प्रकाशित हो जाता है।
भीषण गर्मी और लू से परेशान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 और 31 मई को एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा तथा कई स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं के 53 किलोग्राम कैटेगरी के लिए वजन-माप (वेट-इन) टेस्ट को सफलतापूर्वक पास कर लिया। विनेश अब एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में 53 किलोग्राम की कैटेगरी में हिस्सा लेंगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक मोटरसाइकिल और एक निजी बस के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना व्यस्त परभणी-पाथरी मार्ग पर राहुल जिनिंग के पास अंधारवाड़ मारुति मंदिर क्षेत्र के नजदीक हुई।
एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ ही जज ने ट्रंप के नाम को दो सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का सर्च ऑपरेशन (ऑपरेशन शेरवाली) 8वें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया था।
व्हाइट हाउस और ऊर्जा विभाग के 28 वर्षीय पूर्व अधिकारी न्यू जर्सी में इतिहास रचने की कोशिश कर रहे हैं। वह राज्य के पहले जेन-जी और पहले भारतीय मूल के अमेरिकी लॉमेकर की दौड़ में हैं।
गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को हार्दिक बधाई दी। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विशेष संदेश जारी कर गोवा की सांस्कृतिक विरासत, प्रगति और 'विकसित भारत' में योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। बिहार के बोधगया से वे यात्रा की शुरुआत करेंगे।
ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन को लेकर अड़ा हुआ है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ अभी तक किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरआर के कप्तान रियान पराग ने माना कि 215 रनों के लक्ष्य का बचाव किया जा सकता था।
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने मुख्यमंत्री पद से सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच शनिवार को एक बैठक बुलाई है।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की।
कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी शतक जड़ते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया है। जीटी ने शुक्रवार को 'क्वालीफायर-2' में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।
देश भर के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तपन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं।
विश्व योग दिवस (21 जून) में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार नई जानकारी साझा कर रहा है।
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी अपने शानदार फिल्मी करियर में एक और नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। वह अब पहली बार लाइव स्टेज पर गाने वाली हैं।
संगीतकार अनु मलिक ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते, पुराने दिनों की यादों और उनके परिवार से जुड़ी कई बातों को आईएएनएस संग साझा किया। अनु मलिक ने बताया कि धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ उनका रिश्ता अपनेपन से भरा था।
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को पारी और 79 रन से जीत लिया है। कीवी टीम ने टेस्ट मैच तीसरे दिन के दूसरे सेशन में जीता।
मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ रहे प्रभाव के बीच भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल ने शुक्रवार को नागरिकों को आश्वासन दिया कि राज्य भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति स्थिर।।
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी के दम पर 214 रन बनाए हैं।
बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पास नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने यह बंगला बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के लिए लगभग 2.70 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आ रहा मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'निसोस केरोस' सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


