लेटेस्ट - पेज 285
'नीट यूजी 2026' पेपर लीक मामले में एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कई ठोस कदम उठाए जा चुके हैं और भविष्य में भी मजबूत व्यवस्था लागू की जाएगी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सी. सदानंद मास्टर के राज्यसभा में नामांकन को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।।
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म पर टीन शेड गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत यात्रा पर 30 मई को आएंगे। यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज के 'पॉक्सो' मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत दी है। अदालत ने नाबालिगों के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला हडपसर इलाके के पांढरे माला क्षेत्र का है।
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव की वजह से लगभग 2,000 जहाज इस समय खाड़ी से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
अभिनेता रित्विक धनजानी ने खुलासा किया है कि जीवन में कई व्यक्तिगत, सामाजिक और वित्तीय जोखिम उठाने के बावजूद उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अगर उन्हें एक और मौका दिया जाए तो वे अपना जीवन बिल्कुल उसी तरह जीना चाहेंगे।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 ने मुंबई घरेलू हवाई अड्डे के बाहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 62.5 लाख रुपए से अधिक कीमत के नकली स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं।
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती जिले कच्छ में रहेंगे। इस दौरान वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात करेंगे।
भारत के लिए पेट्रोलियम लेकर जा रहा एक तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। यह जानकारी समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली कई वेबसाइटों से मिली है।
वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी ने शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की। हालांकि, दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका की नीति की आलोचना के बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने रूस के तेल क्षेत्र पर किसी भी पूर्व अमेरिकी प्रशासन की तुलना में अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 213 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,080 और निफ्टी 44 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,951 पर था।
ईरान के दक्षिणी प्रांत बुशहर में गुरुवार रात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। ईरानी मीडिया के मुताबिक एक घुसपैठ करने वाले अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया गया।
एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी और लू के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उत्तर भारत में भीष्ण गर्मी और हीटवेव के बीच, अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन इस दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हादसे भी हुए।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह श्रमिकों की जान चली गई।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उन पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज मौत के मामले में कार्रवाई की गई है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ किसी भी समझौते के लिए तीन बड़ी शर्तें रखी हैं। तेहरान को अपना अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम सौंपना होगा, परमाणु हथियार बनाने की किसी भी कोशिश को छोड़ना होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन बहाल करना होगा।
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि तेहरान अब उन मुद्दों पर बात कर रहा है जिन पर पहले की अमेरिकी सरकारें उसे कभी बातचीत के लिए तैयार नहीं कर पाईं। ट्रंप प्रशासन ने दाव किया कि सैन्य और आर्थिक दबाव डालने की उसकी रणनीति ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की टेबल पर लाने में कामयाबी हासिल की है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ किसी भी 'खराब समझौते' को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समाधान होना चाहिए और होर्मुज जलडमरूमध्य में खुली शिपिंग की गारंटी होनी चाहिए।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया की अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर घोषित करते हुए तर्क दिया कि चीन अभी भी काफी पीछे है। वाशिंगटन इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रतिस्पर्धाओं में से एक में अपनी तकनीकी बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भरोसा जताया है कि खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग बाधाएं कम होने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बना हुआ है, लेकिन ऊर्जा बाजार में फिलहाल पर्याप्त रूप से सप्लाई हैं।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। भीषण तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


