लेटेस्ट - पेज 281
जनरल एन.एस. राजा सुब्रामनी ने रविवार 31 मई को देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर बातचीत के दौरान संगीतकार ए. आर. रहमान के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा जाहिर की।
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस महामुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न करे। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता होने के बहुत करीब है, लेकिन अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है।
दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई लोग मलबे में दब गए थे, जिसके बाद पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और 9 लोगों को बाहर निकाला गया।
अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। प्रयागराज के संगम तट पर सुबह के समय भारी भीड़ देखी गई।
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक हुई, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुमेरपुर में एक घायल व्यक्ति को मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की रोशनी में टांके लगाए जाते हुए देखा जा सकता है।
पश्चिम बंगाल भाजपा के नेताओं ने सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम विरोध के इस तरह के अलोकतांत्रिक तरीके का समर्थन नहीं करते।
केंद्र सरकार ने 1 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाले निर्यात शुल्क में संशोधन किया है।
उत्तराखंड के बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक ट्रैकर के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम इस अभियान में जुटी हुई है, लेकिन ट्रैकर का कोई पता नहीं चला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ईरानी जहाजों को अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने दी।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के 'प्रबंधन' में किसी भी तरह का दखल देता है, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसने अमेरिका के एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया है। यह जानकारी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी ने दी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने उन देशों को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने की अपील की है, जिन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप के कारण यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं या अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं।।
फ्रेंच ओपन 2026 में उलटफेर का दौर जारी है। फ्रांस की डायने पैरी ने शनिवार को छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में जगह बनाई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि उसने गाम्बिया के झंडे वाले एक समुद्री जहाज को निष्क्रिय कर दिया, जो ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था।।
शनिवार को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान भर में व्यापक धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।।
अमेरिका विदेश विभाग में कूटनीति और सार्वजनिक मामलों की अवर सचिव सारा बी रोजर्स भारत दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने भारत के आगरा में स्थित ताजमहल का दौरा किया।
अभिनेत्री सेलिना जेटली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवादों के बीच उन्हें पति पीटर हाग और ससुर डीआई वोल्फगैंग जे. हाग ने दो अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजे हैं।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज 'ब्राउन' के मेकर्स ने शनिवार को कोलकाता में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है।
'हम रहें या न रहें कल, कल याद आएंगे ये पल...' ये केके के गाने की सिर्फ लाइन नहीं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का हिस्सा है। जब भी यह गाना कहीं बजता है, तो लोगों के दिलों को छू जाता है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के नाम से एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट लोगों को उपहार और इनाम दे रही है। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को तंबाकू के नुकसान और इससे छुटकारा पाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट दिखने और परफेक्ट बॉडी पाने की चाह कई बार लोगों को ऐसी आदतों की ओर धकेल देती है, जो धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं।
देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
विश्व योग दिवस (21 जून) में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को बढ़ावा देते हुए आम लोगों को रोजाना अलग-अलग योगासनों के फायदे बता रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। सिंगापुर एयरपोर्ट पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पाकिस्तान खुद को अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन एक रिपोर्ट में कश्मीर, कारगिल युद्ध, ओसामा बिन लादेन और परमाणु तकनीक से जुड़े पुराने मामलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान का पिछला रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं रहा है। ऐसे में अगर वह ईरान, सऊदी अरब और इजरायल जैसे देशों से जुड़े किसी भी कूटनीतिक प्रयास में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है, तो उसकी भूमिका को सावधानी और संदेह के साथ देखा जाना चाहिए।
दिल्ली के साकेत इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अचानक एक इमारत का हिस्सा ढह गया। यह घटना साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


