लेटेस्ट - पेज 279
-
अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने शनिवार को अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म से जुड़े यादगार सफर पर बात की।
-
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुविधाजनक तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।।
-
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को मिला। इसकी एक बड़ी वजह ट्रंप की बयानबाजी और उनके फैसलों को माना जा रहा है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विक्रम-1' की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह 'मिशन आगमन' है।
-
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू हुए इस नौ दिवसीय उत्सव में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा विशाल रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले।
-
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से अस्पताल ले जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक अपने मुद्दों को लेकर बहादुरी से संघर्ष कर रहे थे।
-
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनोवेट इंडिया मायगव प्लेटफॉर्म पर 'इंडिया पोस्ट मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट' शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के तहत देश भर के नागरिकों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक मैस्कॉट डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
-
आधुनिक जीवनशैली में पीठ दर्द, कंधों की जकड़न और मानसिक तनाव एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में आकर्ण धनुरासन एक अचूक और प्रभावी योगासन की तरह काम करता है।
-
दिल्ली पुलिस की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
-
स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट ने मिशन आगमन के तहत शनिवार को सफल ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर उद्योग जगत के नेताओं ने इसे भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
-
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने अमेरिका पर ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा है।
-
यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। रूसी अधिकारियों के अनुसार, मास्को से दक्षिण-पूर्व स्थित तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 24 से 25 लोग घायल हुए हैं।
-
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवारसुबह जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। सफदरजंग अस्पताल का कहना है कि सोनम वांगचुक लंबे समय तक भूखे रहने और डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वे लगातार मेडिकल निगरानी में हैं।
-
भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। 'विक्रम-1' ने अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा (ऑर्बिट) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है।
-
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शुक्रवार रात मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसआरए के आधुनिक डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी मिलने की खबर है। हालांकि, मुंबई पुलिस के मुताबिक, न तो एक्टर और न ही उनकी टीम ने अब तक कोई शिकायत दर्ज कराई है।
-
रेल मंत्रालय ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी।
-
उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के गबन मामले की जांच के बीच श्री बद्रीश पांडा पंचायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। पंचायत ने आरोप लगाया है कि मंदिर में विशेष दर्शन के नाम पर रिश्वत लेने और बिना अनुमति लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाने के मामलों की भी जांच कराई जानी चाहिए।
-
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), पेपर लीक, गठबंधन की राजनीति और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के मामले को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार 20 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन और जन आक्रोश से घबराई हुई है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन के लिए राहत भरी खबर आई है। अर्जेंटीन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम के युवा स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।
-
अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के चाबहार पोर्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी करने वाले देशों को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
-
नेपाल में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के खिलाफ जेन-जी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीते दिन युवाओं की तरफ से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान देखने को मिला।
-
अमेरिका ने शुक्रवार रात ईरान पर लगातार सातवीं रात हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, देर रात (भारतीय समयानुसार ) शुरू हुए इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना था।
-
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। तीसरे वनडे में मैदान पर उतरने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल ने अपनी रणनीति का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लिए गए फैसलों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
-
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में श्री अमरनाथ यात्रा के छह श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।
-
पीवी सिंधु शनिवार को जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चैन युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण हट गईं, जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी को इस सीजन के पहले फाइनल का टिकट मिल गया।
-
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सहरसा जिले में शुरू की गई पिंक बस सेवा को महिलाओं का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। बस सेवा शुरू होने के बाद महिला यात्रियों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि रोजाना आने-जाने में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
-
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या दौरे के दौरान राम जन्मभूमि, सनातन धर्म, गौ संरक्षण और अपनी 'गविष्टि यात्रा' को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आधारभूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने अवतार लेकर धर्म को व्यावहारिक स्वरूप दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.