लेटेस्ट - पेज 278
उत्तराखंड के तपोवन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को मॉक ड्रिल किया। इसमें आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्टेट फायर सर्विसेज़, लोकल पुलिस, बीआरओ, एनटीपीसी, आईबी, एलआईए, एसडीएम ऑफिस, एचसीसी और मेडिकल टीमों ने भी हिस्सा लिया।
उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई।
आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया हो, लेकिन इस सीजन को वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। 15 साल की उम्र में वैभव ने आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना दिया।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित की गई जेईई (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष 17 मई को आयोजित परीक्षा में दोनों पेपरों में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की।
नया महीना शुरू होने के साथ ही 1 जून से आम लोगों की रोजमर्रा की वित्तीय गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें यूपीआई भुगतान प्रणाली की सुरक्षा बढ़ाने, एटीएम निकासी नियमों में बदलाव, पैन कार्ड से जुड़े प्रावधानों में संशोधन और अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) भुगतान की समयसीमा जैसी अहम बातें शामिल हैं।
दिल्ली के आईटीओ इलाके में सोमवार सुबह 'योजना और वास्तुकला विद्यालय' की इमारत में आग लगी। इस घटना से हड़कंप मच गया।
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि हिज्बुल्लाह, इजरायल के साथ युद्धविराम की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह समूह हमले रोकने से इनकार कर रहा है, जबकि अमेरिका ने तनाव कम करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था।
महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव को लेकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन में सीटों बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है। बातचीत और उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद भाजपा को 11 सीटें, शिवसेना को 4 और एनसीपी को दो सीटें दिए जाने पर सहमति बनी है।
भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के जरिए कुल 23.20 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
ईरान, अमेरिका की हालिया प्रतिक्रिया मिलने के बाद, संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे में अपने भी कुछ बदलाव करेगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी।
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से लागू हुई नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा मौसम भविष्यवाणी के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना की आगे बढ़ती कार्रवाई पर 'गहरी चिंता' जताई है। उन्होंने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से तुरंत लड़ाई रोकने और पहले से तय युद्धविराम पर लौटने की अपील की।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए, क्योंकि निवेशक निकट भविष्य में अमेरिका-ईरान व्यापार समझौते की प्रतीक्षा कर रहे हैं।।
ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेता जय भानुशाली और हाल ही में विवाह बंधन में बंधीं टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने भोर में होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए।
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर सियासत थम नहीं रही है। इसे लेकर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 35 नए मंत्री सोमवार सुबह 11 बजे कोलकाता के लोक भवन में शपथ लेंगे। राज्यपाल आर एन रवि उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संयुक्त क्रिया (कम्पाउंड वर्ब) को लेकर संस्कृत सुभाषित शेयर किया।।
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने हाल ही पांच नामों की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी थी।
इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कैग्लियारी में इबोला के एक संदिग्ध मामले की जांच चल रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह मरीज हाल ही में कांगो से लौटा था और इस समय सार्डिनिया की राजधानी में मौजूद है।
म्यांमार के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को नामखाम टाउनशिप के काउंगटुप गांव की एक इमारत में हुए भीषण विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बचावकर्मियों और स्वतंत्र मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इमारत में खनन कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थ रखे गए थे।
दिल्ली के शालीमार बाग में अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी है। इस अभियान के तहत प्रशासन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए लगभग 150 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में वृक्ष केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि देवत्व, जीवन, ज्ञान, स्वास्थ्य और लोककल्याण के जीवंत प्रतीक हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ क्षेत्रीय हालात पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने में मदद कर रहा है।
रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में सोमवार से 9 जून तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का वाचन पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


