लेटेस्ट - पेज 277
फ्रेंच ओपन में अन्ना कालिनस्काया ने सोमवार को एक जबरदस्त तीन-सेट के मुकाबले में अनास्तासिया पोतापवा के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6(7) से जीत दर्ज की। 2 घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतकर 27 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में सक्रिय भारतीय विद्रोही समूहों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने भरोसा जताया है कि म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।
स्टार प्लस के स्पेशल शो 'फैशन के रंग, रिश्तों के संग' के दौरान अलग-अलग सीरियल्स के कलाकार भारत की अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इसी बीच लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में प्रेम का किरदार निभा रहे अभिनेता शिवम खजुरिया ने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया।
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 28 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत तीन प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत शराब घोटाले के सिलसिले में 200 करोड़ रुपए की डीड वैल्यू और 1,200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कुल मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया गया है।
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार की महिलाओं से किया गया एक और वादा सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। मात्र 90 दिनों में 10 लाख से अधिक महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
भारत और म्यांमार ने सोमवार को म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में चल रहे साइबर स्कैम नेटवर्क से बढ़ते खतरे पर चर्चा की। नई दिल्ली ने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा सिर्फ दो देशों की सुरक्षा से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके लिए ज्यादा क्षेत्रीय सहयोग की भी जरूरत है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया। अब यह टूर्नामेंट जून-जुलाई के बजाय 14-28 फरवरी 2027 तक होगा।
भारत का वित्त वर्ष 26 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत रहा है। यह केंद्र द्वारा तय अवधि के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है।
दिल्ली सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित किसानों को 75 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता प्रदान करने को मंजूरी दे दी गई।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजियाबाद की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई स्वीकार्य नहीं है। जो अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, वह गलती कर रहा है।
देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दिल से जुड़ी बीमारियां आज तेजी से बढ़ रही हैं और हार्ट अटैक के मामले भी पहले के मुकाबले अधिक देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट अटैक अक्सर अचानक आता हुआ नजर आता है, लेकिन कई बार शरीर पहले से कुछ संकेत देने लगता है।
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और चिलचिलाती धूप लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।
भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 508.40 अंक या 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,267.34 और निफ्टी 165.15 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ।
अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया।
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा।
नीट-यूजी की 21 जून की होने वाली परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में कराई जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी कोई आदेश देने से साफ इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक से जुड़ी पहले से लंबित याचिकाओं के साथ ही हम जुलाई में इसकी सुनवाई करेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'आईपीएल- 2026' के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद मई में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।।
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने स्थित श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास हाईवे कट पर हुआ।
ईरान का कहना है कि उन पर हो रहे हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने अमेरिका के क्षेत्रीय ठिकानों को निशाना बनाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने तर्क दिया कि आत्मरक्षा के कानूनी अधिकार के तहत कार्रवाई की गई।
कुवैत में सोमवार को मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वो सेना की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को लेकर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया कि सेना प्रमुख ने भारत और तालिबान के बीच संबंधों या बातचीत को लेकर बयान दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
सोमवार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। कोलकाता के लोक भवन में राज्यपाल आरएन रवि ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें और उनकी फिल्म को वैसा ही प्यार देंगे, जैसा हमेशा देते आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) के छह वर्ष पूरे होने पर देशवासियों और योजना के लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह योजना लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। बिना किसी गारंटी के ऋण, वित्तीय समावेशन और व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराकर इस योजना ने छोटे कारोबारियों को नई पहचान दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


