लेटेस्ट - पेज 276
-
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू के नेतृत्व में डीडीए ने कुछ ही दिनों में 6.62 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि चल रहे मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत डीडीए ने 23 लाख पौधों के लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) तथा पिटकुल की एडीबी (एडीबी) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।।
-
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने ट्रूकॉलर द्वारा 140 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स पर "फ्रिक्वेंटली ब्लॉक्ड" का टैग दिखाने पर आपत्ति जताई है। टेलीकॉम नियामक का कहना है कि ऐसे लेबल टेलीकॉम ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं और सही कमर्शियल और सरकारी बातचीत को लेकर बेवजह शक पैदा कर सकते हैं।
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 1109 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एम/एस गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले में की गई।
-
20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
-
दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
-
बिहार के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के क्षेत्र में रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो (रिवर लिंक) परियोजना का उद्घाटन किया।
-
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया। हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है।
-
पश्चिम एशिया के हालात बेहद संवेदनशील हैं। अमेरिका-ईरान में संघर्ष विराम की उम्मीद हर गुजरते दिन के साथ धुंधलाती जा रही है।
-
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने ऊधमसिंहनगर के बाजपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।।
-
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने एक इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर इजरायली नेताओं ने उन्हें चौतरफा घेर लिया। अमेरिका में इजरायली राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने ममदानी पर पलटवार करते हुए कहा कि नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की आपकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।
-
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
-
भारतीय संगीत जगत में एआर रहमान और जीवी प्रकाश कुमार ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपनी धुनों से देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है। अब जीवी प्रकाश कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
-
डिजिटली शोषण करने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री को शेयर करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
-
भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप बीते एक हफ्ते में 1.54 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है।
-
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने रविवार को राजधानी भोपाल से बाहर जगदीशपुर में हुई बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसले की जानकारी दी।
-
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास उपलब्धि की घोषणा के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां के रिएक्शन ने लोगों को ध्यान खींचा है।
-
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा कारतूस बनाने में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
-
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण जनजवीन प्रभावित हुआ है। इसी कड़ी में पुंछ जिले में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तड़के तक हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से चार लोगों की मौत की सूचना है।
-
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला कारोबारी हफ्ता काफी अहम होने वाला है। घरेलू आर्थिक आंकड़े जैसे पीएमआई, अमेरिका-ईरान तनाव और वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे बाजार की चाल निर्धारित करेंगे।
-
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई रूस के आधिकारिक दौरे पर मास्को पहुंच चुकी हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने रविवार को इसकी पुष्टि की, हालांकि रूसी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ही इसकी जानकारी दे दी थी।
-
महाराष्ट्र में 167वें आयकर दिवस को लेकर आयकर विभाग, मुंबई की ओर से रविवार को 'वॉकथॉन 2026' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और आयकर विभाग के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।
-
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। इस बाढ़ से बस स्टैंड समेत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
-
रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला पार्टी कार्यालय को गिराने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। शनिवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई दूसरे दिन भी प्रशासन की निगरानी में चलती रही।
-
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक कार की लॉरी से टक्कर के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोलकाता-चेन्नई नेशनल हाईवे पर पेंडुरथी और आनंदपुरम के बीच गांडीगुंडम के पास हुई।
-
संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बैठक में पार्टी के कथित बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
-
अगर आप भी पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए आईटीआर-1 (सहज), आईटीआर-2, आईटीआर-3, आईटीआर-4 (सुगम), आईटीआर-5 और आईटीआर-7 के ऑनलाइन फॉर्म और एक्सेल यूटिलिटी उपलब्ध करा दी है।
-
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को जापान ओपन सुपर 750 के खिताब को अपने नाम किया। दो साल में यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.