लेटेस्ट - पेज 280
भारतीय सिनेमा की स्वर्ण युग की अभिनेत्रियों का नाम लिया जाए तो नरगिस का जिक्र होना लाजमी है। नरगिस का नाम लेते ही सबसे पहले ‘मदर इंडिया’ वाली राधा का किरदार याद आता है।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत गिनती का फेज ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर के लिए शुरू हो गया है।।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने रविवार को स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस की उस उड़ान से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 26 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया था।।
अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि अमेरिका में अदाणी समूह से जुड़े कानूनी मामलों का अध्याय अब पीछे छूट चुका है और समूह अब अपनी अगली विकास यात्रा पर पूरी मजबूती के साथ ध्यान केंद्रित कर रहा है।।
ईरान के इराक में राजदूत ने हाल ही में चेल्डियन चर्च के नए प्रमुख से मुलाकात की और क्षेत्रीय स्थिरता और धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति तेहरान के समर्थन को दोहराया। साथ ही उन्होंने चर्च प्रमुख को ईरान आने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया।
रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि केबल कार परियोजना 'गुलमर्ग गोंडोला' का मंगलवार से सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को प्रोजेक्ट का एक्सपर्ट ट्रायल रन पूरा होने के बाद सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। राहत की बात यह रही कि वाहन एक बड़े पत्थर पर अटक गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान बच गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें संस्करण में रांची में आयोजित हुए फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की जमकर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने भारत के दोनों एथलीटों से फोन पर बात भी की और उनकी संघर्ष की कहानी भी सुनी।
आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिश मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली स्पेशल सेल की तीन टीम महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन कर मुंबई और मुंब्रा से दो को गिरफ्तार किया है।
देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बुढ़ापे में नियमित आय की व्यवस्था करना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) संचालित कर रही है।
अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, साथ ही इसके लिए भाजपा पर आरोप लगाने को लेकर टीएमसी की आलोचना भी की है।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को शांगरी-ला डायलॉग के दौरान न्यूजीलैंड और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने, समुद्री सहयोग बढ़ाने और सूचना साझा करने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली कराने को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। आवास नहीं खाली करने पर अड़ी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने सरकार को चुनौती दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी पति माइकल बुलोस के साथ भारत दौरे पर हैं। ये उनकी निजी यात्रा है।
हिमाचल प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने रविवार को चार में से तीन नगर निगमों मंडी, धर्मशाला और सोलन में जीत हासिल की जबकि सत्ताधारी कांग्रेस केवल पालमपुर जीतने में सफल रही।।
दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया है।
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ अधिकारी यादोल्लाह जावानी ने दावा किया है कि ईरान के विरोधियों ने उसकी ताकत और संकल्प का गलत आकलन किया। उनका कहना है कि तमाम दबावों और चुनौतियों के बावजूद तेहरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है जबकि अमेरिका गिरावट और असफलताओं का सामना कर रहा है।
छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.54 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई।।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।।
पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6.2 ग्राम एमडीएमए के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।।
म्यूजिक रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ के अपकमिंग एपिसोड में बीते जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से जुड़े किस्से-कहानियों को सुनाती करती नजर आएंगी।।
दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी-नारकोटिक सेल ने भारत में बिना वैध वीजा दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे छह विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने पंजाब के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत डेरा बस्सी, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, चंडीगढ़, खरड़, खमानों, चमकौर साहिब, आनंदपुर साहिब और नंगल सहित क्षेत्रों में तेज हवाओं और तूफान की संभावना है।
यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) ने आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में जश्न का माहौल छा गया।
दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।
हिज्बुल्लाह को खत्म करने के इरादे से इजरायल का दक्षिणी लेबनान पर हमला जारी है। रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 11वीं सदी के 'चोल ताम्र-पत्रों' के बारे में बात की, जिन्हें उनकी हाल की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत वापस लाया गया था। इन 'चोल ताम्र-पत्रों' 21 बड़ी और 3 छोटी पट्टियों हैं, जो मुख्य रूप से तमिल भाषा में लिखी हुई हैं।
खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध देहरादून जिले में स्थित चकराता में मौसम ने करवट बदलने के साथ तेज बारिश हो रही है। चकराता क्षेत्र में बारिश के बाद उफान पर आए झरने ने विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


