लेटेस्ट - पेज 338
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 23 मई को तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम फेंके जाने की घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम यमुना नदी में नाव पलट गई, जिसमें करीब 9 लोग सवार थे। घटना के बाद 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन बाकी लोग पानी में बह गए।
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की धारा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नेस्तनाबूद करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं।
सोने और चांदी गुरुवार के सत्र में तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में कीमतों में 0.9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता के बीच राज्य की पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट किया है कि वे चुनाव परिणामों के बाद बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता और सरकार गठन में हो रही देरी के चलते राज्य के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूटीएल सोलर कंपनी में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात 11 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गुरुवार सुबह होने तक भी आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में साफ दिखाई देता रहा।
'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर बदली है। सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल में 'ऑपरेशन सिंदूर' की फोटो लगाई है।
अमेरिका और ईरान में युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 68 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,889 और निफ्टी 24 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,303 पर था।
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च गुरु पोप लियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बयानबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए पोप लियो ने इसे पूरी मानवता पर एक कलंक बताया था और तत्काल युद्धविराम की अपील की थी, लेकिन उनके इस बयान के बाद से वह ट्रंप की नजर में चढ़ गए।
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के कारण कई क्षेत्रों में हालात तनावपूर्ण हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक सामग्री भी शेयर की जा रही है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनका देश अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ते अपनाने को तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के अधिकारों की सुरक्षा पर भी जोर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन ने ईरान के साथ बातचीत में प्रगति की है और संकेत दिया है कि जल्द ही एक संभावित समझौता हो सकता है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को याद किया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस और समर्पण ने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी पक्षों से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी को बिना किसी देरी और बिना किसी शर्त के हटाने का आह्वान किया है।।
भारत गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ मना रहा है। यह एक निर्णायक सैन्य कार्रवाई थी, जिसे भारतीय सेना ने पिछले साल इसी दिन पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों और उनके बड़े ठिकानों के खिलाफ अंजाम दिया था।
अमेरिका और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तनाव को खत्म करने के लिए किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इससे होर्मुज स्ट्रेट में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कुछ कम हुई।
जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के एक ऑपरेटिव की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को सीजन के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 33 रन से जीत दर्ज की।
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट के विस्तार से पहले, बुधवार को मुख्य सचिवालय में मंत्रिपरिषद की एक बैठक हुई, जिसमें 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।।
पोषक तत्वों से भरपूर पपीता सेहत के लिए वरदान साबित होता है। यह न सिर्फ स्वाद में मीठा और रसीला बल्कि इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
गर्मियों में नारियल पानी को अमृत कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तेज गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन के बीच यह शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है।
बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने देश के विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने के लिए 'स्वस्थ भारत पोर्टल' लॉन्च किया है।।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 'दोहरा शतक' लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गई है। एसआरएच ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने जीत के लिए 236 रन का टारगेट रखा।
मद्रास हाई कोर्ट में अभिनेता और तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय के खिलाफ कथित आयकर अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक रिट याचिका दायर की गई है। यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत में चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की सराहना की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग पर चर्चा की।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध जीत के लिए 236 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। एसआरएच इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


