लेटेस्ट - पेज 339
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के वित्त मंत्रियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, बदलते भू-राजनीतिक हालात और भविष्य में सहयोग के नए रास्तों पर विस्तार से चर्चा की।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित होने के बाद से अब तक पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं के संबंध में कुल 200 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार 12 मई को शपथ ले सकती है। विधानसभा चुनावों में गठबंधन की निर्णायक जीत के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर’ से जुड़े विवाद में अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश होंगी। आयोग ने इस मामले में नोरा फतेही को समन जारी किया था, जिसके जवाब में वह गुरुवार सुबह 11.30 बजे आयोग के सामने उपस्थित होंगी।
पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना के अचूक प्रहार आज भी पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों के जिस्म में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जिस तरह भारतीय सेना के तीनों अंगों ने एकसाथ पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमले किए कि पाकिस्तान की सारी तैयारियां और गीदड़भभकी भी धराशायी हो गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 4.42 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।
गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेंगी।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य संजीव सान्याल ने बुधवार को कहा कि कोलकाता को एक विकास केंद्र के रूप में पुनर्जीवित करना भारत के पूर्वी हिस्से के विकास के लिए बेहद अहम है, जो देश के पश्चिमी हिस्से की तुलना में 'काफी गरीब' है।।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर बुधवार को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने फोन पर दावा किया कि इन दोनों होटलों में आतंकवादी हमला होने वाला है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनके प्रस्ताव को मान लेता है तो संघर्ष विराम मुमकिन है। इसके साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में ये भी कहा कि अगर नहीं माना तो बड़े आक्रमण के लिए तैयार रहे।
पंजाब में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाके के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की आईएसआई 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ से पहले राज्य में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बैबेट डी लीड को टीम की कमान सौंपी गई है, जो उनका पहला बड़ा टी20 टूर्नामेंट होगा।
हरियाणा के फरीदाबाद के खेड़ी थाना क्षेत्र के टीकवाली गांव के पास स्थित एक होटल में लगभग 30 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विश्व योग दिवस अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी में आसान योगासनों को शामिल करने की सलाह दे रहा है।
टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस शो, अपने डर, काम करने के नजरिए और करियर में बदलाव को लेकर खुलकर बात की।
अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान मनोरंजन जगत में धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। लंबे समय बाद वे एक बेहद भावुक और रूहानी कश्मीरी पॉप गाने 'वानियो' में नजर आई हैं।
आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म 'सिस्टम' सामने आने वाली है, जो कानून, न्याय और सत्ता के बीच चलने वाली खींचतान को दिखाएगी।
भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा भले ही शादी करके फिल्मों से दूर हो गई हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के अपने पुराने दोस्तों के साथ उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। बुधवार को प्रीति ने अपने सबसे खास दोस्त और अभिनेता बॉबी देओल के साथ यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरी और मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल (जिसमें एक मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स भी शामिल हैं) और लूटे/चोरी किए गए 4 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
अमेरिकी-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतिम कारोबारी सत्र में घरेलू बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान में धमाके होते रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नाबालिग पोती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर के लक्ष्मी सागर इलाके स्थित बसंत विला अपार्टमेंट में हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए। महत्वपूर्ण ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।
भारत और यूरोपीय संघ ने स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए तीसरी संयुक्त पहल शुरू की है। यह पहल भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) के तहत शुरू की गई है।
वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम ने अपने भारत दौरे के दौरान बुधवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों और विचारों को नमन किया।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में नई भाजपा-नीत सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, जब संवैधानिक और संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


