लेटेस्ट - पेज 349
ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी ने दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।।
केंद्र सरकार ने मेट्रो रेल सिस्टम को मजबूत करने और रेलवे पुलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 895.30 करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के दौरान फैंस को निराशा जरूर हाथ लगी है, क्योंकि उनके पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है।।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ पुनर्मतदान अब तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक 2,922 से अधिक भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 30 लोग खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाए गए हैं।
तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की।
भारत ने शनिवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यास्तिका भाटिया और राधा यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इस युद्ध को एक तरह का आशीर्वाद बताया।
चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन से मिली खबर के अनुसार मई दिवस की छुट्टी के पहले दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की संख्या चरम पर है।।
श्रीनगर से जम्मू तक विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर नियमित संचालन शनिवार से शुरू होने के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया और स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।
सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर शरीफ) में शिव मंदिर होने के दावे से जुड़े मामले में शनिवार को जिला न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख तय की है।
अरब सागर, होर्मुज स्ट्रेट और लाल सागर मिलकर आपस में जुड़ा समुद्री नेटवर्क बनाते हैं, जो वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण आवागमन को बनाए रखता है। इनमें से किसी एक हिस्से में बाधा आने पर पूरे तंत्र पर श्रृंखलाबद्ध प्रभाव पड़ सकता है।
शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी-ईरान संघर्ष के कारण कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने अप्रैल में सभी सेगमेंट में मजबूत रिटर्न दिया, जिसमें छोटी कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई।
नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एफ-128 पते पर स्थित फैक्ट्री की है, जहां तड़के करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ा झटका लगा है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए एक आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
गर्मियों अगर शरीर को अंदर से ठंडक देने वाले देसी और आसान उपाय मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। ऐसा ही है गुजरात में पीया जाने वाला वरियाली शरबत।
आजकल लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन तेजपत्ता जैसे प्राकृतिक उपाय कई समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं। यह हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में किसी भी तरह की कोई कमी न आए। इसके लिए वो बच्चे को महंगे से महंगे खिलौने और अन्य चीजें देते हैं, लेकिन सच यह है कि बच्चे का असली विकास महंगे खिलौनों से नहीं, बल्कि आपके समय, प्यार और रोजमर्रा की छोटी-छोटी गतिविधियों से होता है।
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की गायिकी की दीवानगी पूरे विश्व भर में देखने को मिलती है। फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' में उनके गाने 'जाइए सजना' के बाद गायक की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच गई।
नीट-यूजी 2026 से ठीक पहले एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार सुबह राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 20 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को शनिवार को और तेज कर दिया गया। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ था।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।।
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस ने आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
सरकार ने शनिवार को कहा कि भारत 'मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी)' यानी मेडिकल टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है, और मेडिकल टूरिज्म बाजार 2025 में लगभग 8.7 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक करीब 16.2 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।।
जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है।
तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र उद्योग को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (केएमटीपी) भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने वाला साबित होगा।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


