लेटेस्ट - पेज 347
यूपी के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि नाविकों ने दो लोगों को बचा लिया। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है।
मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धूमिल होती उम्मीदों को फिर से जगाने के लिए बेताब हैं।
केंद्र सरकार ने रविवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि आधार कार्ड्स के एक आसान फॉर्मेट को जल्द ही शुरू किया जाएगा और उसमें केवल फोटोग्राफ एवं क्यूआर दिया गया होगा।।
मध्यपूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने एयरस्पेस में लगी सभी अस्थायी पाबंदियों को हटा दिया है और विमान ऑपरेशन को दोबारा से सामान्य कर दिया है। इससे भारतीय और यूएई की विमान कंपनियां भारत के लिए पहले के मुकाबले अधिक उड़ान भर पाएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के लिए 166 रन का टारगेट रखा है। एसआरएच की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कुछ प्रेरणादायक बातें और सलाह शेयर किया है। इस पोस्ट की यूजर्स ने खूब तारीफ भी की।
उत्तराखंड के लिए रेल संपर्क के मोर्चे पर एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। खासकर दस्त या उल्टी होने पर शरीर में पानी और नमक की कमी तेजी से बढ़ जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
स्टिल किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने रविवार को घोषणा की कि अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में मनोज बडाले और कंसोर्टियम से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को खरीदने का समझौता हो गया है।।
फिल्म और टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी अहमियत देते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री गैब्रिएला पिजोलो भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी, स्थान और जिम्मेदारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी विभागीय संगठनों और संघों के साथ साझा कर रहे हैं।
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला जारी है। उन्होंने रविवार को बिहार से आने वाले कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत ऐसे समय हुआ जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है।
देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का मार्केटकैप बीते हफ्ते 2.20 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार में तेजी को माना जा रहा है।
जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगी भीषण जंगल की आग 11 दिनों बाद काबू में आई। स्थानीय अधिकारियों और फायर एजेंसी के अनुसार, इस आग में 1,633 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक हो गया, जो पिछले 30 वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है।
ईरान ने इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अमेरिकी-इजरायली हमलों से क्षतिग्रस्त हिस्से को ‘वॉर म्यूजियम’ में तब्दील करने की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम हालिया संघर्ष के दौरान वैज्ञानिक संस्थानों पर हुए हमले के दर्द को दर्शाने के लिए उठाया जा रहा है।
भारत से जुड़े एक और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) टैंकर ने सफलतापूर्वक फारस की खाड़ी में मौजूद संकरे समुद्री रास्ते हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है।।
उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज के पश्चिम बंगाल में 'हिंदू प्रताड़ित करो' और मुस्लिम तुष्टिकरण की नींव 3 मई 1962 को ही रखी गई।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।।
भारत व कंबोडिया काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस पर फोकस करने जा रहे हैं। यह भारत की सैन्य कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण आयाम है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) स्थित साइबर लैब ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस लैब को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा 'आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम' सर्टिफिकेशन मिला है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद सोमवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों के बीच मतगणना केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।।
गर्मियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक, लगभग हर किसी का पसंदीदा फल आम होता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
बिहार पुलिस ने सिवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था और सिवान में हत्या की वारदात के बाद से फरार था।
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ओपेक प्लस देशों ने जून के लिए अपने तेल उत्पादन कोटे को बढ़ाने का फैसला किया है।।
साइनस की समस्या आजकल आम हो गई है। नाक बंद रहना, सिर भारी होना और लगातार असुविधा कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है।
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच तो दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


