लेटेस्ट - पेज 345
नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल में भारत के हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों में देखने को मिली है।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। ताजा परिणामों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है।
पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने ही गढ़ कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके में मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है।
केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को बढ़त मिलने के बाद मतगणना के दिन नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय और तिरुवनंतपुरम में जश्न शुरू हो गया। सोमवार दोपहर 12 बजे तक हुई मतगणना में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे चल रही है।
राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली में रविवार देर रात पुलिस और कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।।
देश के विभिन्न राज्यों में पिछले एक सप्ताह से हादसे अचानक बढ़ गए हैं। जबलपुर का क्रूज हादसा हो या फिर दिल्ली का विवेक विहार अग्निकांड या फिर बिहार में हुए सड़क हादसे, कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को हमेशा के लिए खो दिया।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में 7 में से 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं जबकि महाराष्ट्र की बारामती सीट से महायुति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का मानना है कि उनके लिए सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों या समीक्षकों की तारीफ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए यह मायने रखता है कि वह अपने अभिनय से दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ पा रही हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है।
हमारे सौर मंडल में पृथ्वी के अलावा जीवन की संभावना वाले स्थानों की खोज में वैज्ञानिकों का ध्यान बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर सबसे ज्यादा है। यूरोपा पर पृथ्वी से दोगुना से भी ज्यादा पानी होने का अनुमान है, हालांकि इसकी सतह इतनी ठंडी है कि सारा पानी बर्फ बनकर जम गया है।
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री नफीसा अली की अप्रैल में सर्जरी हुई है। अब उन्होंने अपनी सेहत के बारे में एक अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि वह अब आखिरकार पार्क में टहल पा रही हैं।
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच राज्य के मंत्री पीयूष हजारिका ने भरोसा जताया है कि भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा है, जो कि मार्च में 53.9 था। इसकी वजह नए ऑर्डर (निर्यात सहित) और रोजगार के अवसर में वृद्धि थी।
वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है और सोमवार को यह लाल निशान में खुले।।
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुवाहाटी में सियासी माहौल गर्म हो गया है। गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया है।
पहली बार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पीछे चल रहे हैं, और उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, जो अपने गृह क्षेत्र में खुद भी चुनावी मुकाबले में हैं, ने कहा कि यह एक स्पष्ट रुझान है और उन्हें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर के संकेत दिए हैं। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट से चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले एक घंटे की गिनती में भारतीय जनता पार्टी यहां बढ़त बनाए हुए है।।
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद सुलह को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के 14-पॉइंट वाले प्रस्तावित प्लान पर जवाब दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीती रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार 4 मई की सुबह तक लगातार जारी रहा।
बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पुल के पिलर नंबर 137 के पास एक हाइवा ट्रक के टकराने से नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "सुभाषितम" शीर्षक से एक विचारोत्तेजक संदेश साझा किया, जिसमें जबड़े पर काबू पाने और जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में कौशल, परिश्रम और करुणा जैसे मानवीय गुणों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।।
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की।
अमेरिका, होर्मुज स्ट्रेट से कमर्शियल जहाजों को निकालने के लिए सेना की मदद से एक बड़ा ऑपरेशन शुरू करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फंसे जहाजों को निकालने के लिए मानवीय मदद की घोषणा की है।
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार घोषित किए जा रहे हैं। सोमवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


