लेटेस्ट - पेज 351
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने "सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं" लागू कर दिया है और इसे आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले अपनी प्रमुख नीति के रूप में पेश किया।।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में केएल राहुल एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैचों में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे राहुल अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं और हर मैच में अच्छी गति से रन बनाते हुए विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध "समाप्त" हो चुका है, इसलिए संसद से सैन्य कार्रवाई के लिए मंजूरी लेने की तय समय सीमा उन पर लागू नहीं होती। व्हाइट हाउस ने इस बारे में अमेरिकी संसद को एक चिट्ठी भेजी है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के दौरान मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर इसका असर पड़ा है, जिनमें से कुछ अब लगभग उपयोग के लायक नहीं बचे हैं।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में मगराहाट (पश्चिम) और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान के दौरान इन बूथों पर चुनावी धांधली की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का फैसला लिया।
यूरोपीय यूनियन ने शनिवार को कहा कि यदि अमेरिका साझा व्यापार समझौते के विपरीत कदम उठाता है, तो वह अपने हितों की रक्षा के लिए “सभी विकल्प खुले” रखेगा। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ से आयातित कारों और ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी के बाद आई है।
पेंटागन जर्मनी से करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है, ऐसा एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आआर) को 7 विकेट से मात दी। 9 में से 4 मुकाबले जीतकर डीसी एक प्वाइंट्स की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरआर 10 में से 4 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के आचरण पर सवाल उठाए हैं।
बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने शुक्रवार को 29 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के शहर डेरा मुराद जमाली के पास पट फीडर पेरोपोल इलाके में सड़क निर्माण साइट की मशीनरी को नुकसान पहुंचाया गया।।
भारत की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान शनिवार शाम मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में किया जाएगा, लेकिन टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं के सामने कई दुविधाएं हावी रहेंगी।।
दिल की बीमारियाँ आज दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। पहले इन्हें अधिकतर पुरुषों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि महिलाओं में भी इसका जोखिम तेजी से बढ़ रहा है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस, बेचैनी और दिमागी परेशानी आम समस्या बन गई है। अगर आपका मन बार-बार शोरगुल और भारी-भरकम महसूस हो रहा है, तो भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक आसान और प्रभावी प्राणायाम का सुझाव दिया है- भ्रामरी प्राणायाम।
अभिनेता जुनैद खान फिल्म 'एक दिन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान ने कपिल शर्मा के साथ बातचीत में बेटे पर गर्व जताते हुए कहा कि जुनैद ने अपने करियर की राह खुद चुनी है और इसमें उनका कोई योगदान नहीं है।
अभिनेत्री राइमा सेन की बंगाली ड्रामा-मिस्ट्री फिल्म 'फूल पिशि ओ एडवर्ड' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को अभिनेत्री राइमा सेन ने फिल्म निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के साथ काम करने की खुशी इंस्टाग्राम के जरिए जाहिर की।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम जलाशय हादसे में क्रूज पर सवार लोगों की सही संख्या को लेकर अब भी भ्रम बना हुआ है। इस हादसे ने जहां कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है, वहीं प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा को इस बार 'प्लास्टिक-मुक्त' बनाने के लिए 'स्पर्श गंगा' अभियान की शुरुआत की गई है। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जागरूक करना और हिमालय को कचरे के ढेर से बचाना है।
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के बारावे डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 2000 रुपए के 98.47 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा नोटों को चलन से हटाने की घोषणा के लगभग तीन साल बाद सामने आया है।
टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए संघीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया। नेताओं ने कहा कि मान वही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य को नशामुक्त बनाने का दावा किया था।
मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali की भव्य वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस सफर को याद किया।
कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के लिए 226 रन का टारगेट दिया है। आरआर की कोशिश इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरा पायदान हासिल करने की होगी।
मुंबई और उससे जुड़े लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कोकीन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
“नवाचार और समावेशिता: भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का समापन शुक्रवार को तकनीकी विचार-विमर्श और निष्कर्षों की समीक्षा के साथ हुआ। सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन 17वें कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई।
30 अप्रैल को देश में 49.8 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि 41.6 लाख नए सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश में कुकिंग गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी कमी की खबर नहीं है।
असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल ने राज्य विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा है कि गठबंधन 126 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।
लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


