लेटेस्ट - पेज 352
हैदराबाद के बाहरी इलाके में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। आरआर की कोशिश सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल करने की होगी।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा Salman Khan के मराठी लुक की हो रही है। उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।
अप्रैल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा जरूर रहा, लेकिन पूरे महीने के प्रदर्शन को देखें तो बाजार ने मजबूत वापसी कर निवेशकों को राहत दी। महीने की शुरुआत जहां तेजी के साथ हुई, वहीं आखिरी दिनों में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली।
पंजाब सरकार ने श्रमिक दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार का विश्वास मत पेश किया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि अभी भी कम से कम चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं।
योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में ग्राम पंचायत स्तर पर 'संध्या संवाद कार्यक्रम' की अभिनव पहल की जा रही है। इसकी शुरुआत 8 मई को श्रावस्ती की एक ग्राम पंचायत से की जाएगी।
उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी गूंज अब ब्रिक्स देशों तक पहुंच गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू हुए ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान ने प्रदेश को पौधरोपण के मामले में नई ऊंचाई दी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने 15 वर्षों के निरंतर शासन में अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक उड़ान सेवाएं 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगी।
बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का गवाह बना।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके उन पर नशे में विधानसभा में आने का आरोप लगाया गया है।
अभिनेत्री पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'रेट्रो' ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री फिल्म की यादों में खोती नजर आईं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया परीक्षाओं में सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई गई है और परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि स्व-गणना के माध्यम से शुक्रवार को जनगणना में मैंने अपना विवरण दर्ज किया। यह प्रक्रिया आसान है और पूरी तरह सुरक्षित भी, जिससे हर नागरिक सहजता से इस अभियान से जुड़ सकता है।
शिशु के जन्म के बाद पहले 6 महीने तक मां का दूध ही उसके लिए सबसे पूरा और जरूरी आहार माना जाता है। इस दौरान बच्चे को पानी या किसी और खाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि मां का दूध ही उसकी पूरी पोषण, पानी और रोगों से लड़ने की ताकत को पूरा कर देता है।
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो न सिर्फ ठंडक दे बल्कि सेहत भी बेहतर रखे। ऐसे में एक देसी और बेहद फायदेमंद ड्रिंक है रागी अंबली, जो आजकल फिर से लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है।
हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो औषधि की तरह काम करते हैं। उन्हीं मसालों में एक है मेथी दाना, जिसका पानी पीने या सेवन से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं, लेकिन लोगों के मन में सवाल रहता है कि मेथी दाने का सेवन गर्मियों में करने से क्या शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर हुई दुखद क्रूज दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और अभी कम से कम चार यात्री लापता हैं।
रवि के ने शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 22वें अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने डॉ. डीके सुनील की जगह ली है जो 30 अप्रैल, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उर्दू भाषा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने उर्दू को आधिकारिक भाषा और राजस्व रिकॉर्ड की भाषा से हटा दिया है।
मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और भारती मध्यमवर्गीय परिवारों पर इसके असर को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। सरल शब्दों में कहें तो जलवायु परिवर्तन का मतलब है लंबे समय तक किसी इलाके या पूरी पृथ्वी की औसत मौसम स्थितियों में होने वाला स्थायी बदलाव।
12 सदस्यों वाली भारतीय शॉटगन टीम कजाकिस्तान के अल्माटी में होने वाले साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन स्टेज में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय व्यवसायों के लिए नए अवसर खोल रहा है।।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सूरत में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) साउथ गुजरात के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन क्षेत्रीय औद्योगिक विकास, निवेश और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत प्रदेश की जनता बिना किसी शुल्क के यूपी के सबसे लंबे व अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का अनुभव कर सकेगी।
टीएमसी की ओर से ईवीएम और पोस्टल बैलेट को लेकर लगाए गए आरोपों पर डीईओ स्मिता पांडेय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं। साथ ही, स्थिति और भी गंभीर हो सकती हैं, जिससे कई अर्थव्यवस्थाओं के मंदी की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
भारतीय महिला कुश्ती को लोकप्रिय बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ऊंचाई पर ले जाने में फोगट बहनों का अहम योगदान रहा है। इसमें एक प्रमुख नाम ऋतु फोगाट का रहा है, जिन्होंने मात्र 8 साल की उम्र में ही कुश्ती के अखाड़े में अपना कदम रख दिया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


