लेटेस्ट - पेज 363
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोमवार तड़के तेज रफ्तार एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित नहीं थे। हालांकि, उन्होंने माना कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप काफी घबरा गई थीं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि किसी “पागल व्यक्ति” की वजह से प्रेस की आजादी से जुड़े इस पुराने कार्यक्रम को बाधित नहीं होने देना चाहिए।
बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक व्यक्ति से 67 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित को जाल में फंसाया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर बड़ी रकम ऐंठ ली।
कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद, रविवार को कटिहार का मौसम अचानक बदल गया, जब भारी बारिश के साथ एक जोरदार तूफान पूरे जिले में छा गया।।
आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में पहुंचे 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को हुए व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना के बाद फिर से व्हाइट हाउस के अंदर एक सुरक्षित बॉलरूम बनाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि इस घटना ने दिखा दिया कि राष्ट्रपति परिसर के बाहर बड़े कार्यक्रम करना कितना जोखिम भरा हो सकता है।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बारासात में एक चुनावी रैली की, जहां उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए राज्य में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने एक बंगाली न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो क्लिप का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।।
'आईपीएल- 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।
भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में जोहरा सहगल अपनी शानदार एक्टिंग और जिंदादिली के लिए जानी जातीं थीं। उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।
विद्युत मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश भर में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को भारत में बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई, जिससे घरेलू और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग डिवाइस का उपयोग बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।।
'आईपीएल 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां की आराधना करते हुए मैंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करे, आगे बढ़े।
फिल्मों में किसी किरदार को निभाना सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय करना नहीं होता, बल्कि उस किरदार की सोच, रहन-सहन और बोलने के तरीके को पूरी तरह अपनाना भी होता है। कई कलाकार अपने किरदार को असली दिखाने के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं।
संगीत की दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले जहां कलाकारों के लिए फिल्मों में गीत गाना ही सबसे बड़ा मंच माना जाता था, वहीं अब कई गायक और संगीतकार इंडिपेंडेंट म्यूजिक की तरफ बढ़ रहे हैं।
वरुण धवन की आगामी रोमांटिक फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना' के निर्माताओं ने हाल ही में संगीत प्रेमियों को एक जोशीले गाने 'वाओ' से रूबरू कराया।।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी पर संस्थागत भ्रष्टाचार, अपराधियों के बढ़ते बोलबाले और खतरनाक तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
श्रीनगर-लेह हाईवे पर लद्दाख के जोजिला दर्रे में हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 159 रन का टारगेट रखा है। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 74 रन की नाबाद पारी खेलते हुए सीएसके को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के बैंक खातों को अनफ्रीज करने का आदेश दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमले की कड़ी निंदा की और अमेरिकी प्रेसिडेंट के लिए अपना समर्थन जताया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


