लेटेस्ट - पेज 373
असम की बराक घाटी में ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, सिलचर सदर पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है और लगभग 23 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पंजाब के जालंधर में पंजाबी सिंगर ज्योति नूरा और उनके पति अभी उस्मान के खिलाफ बुधवार को थाना नंबर 5 में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत ज्योति नूरा की मां रेखा मीर ने दी है, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।
अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच दूसरे राउंड की वार्ता होने जा रही है। इस बीच लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि सीजफायर को बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर अपनी पिछली यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कीं।।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।
सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करने के लिए 1 मई 2026 से नए नियम लागू होंगे।।
पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह ने बुधवार को बताया कि साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में आयुक्त कार्यालय पुलिस ने हैदराबाद (तेलंगाना) और जामताड़ा (झारखंड) से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।।
अभिनेता हर्षवर्धन राणे अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता काफी सक्रिय रहते हैं और निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।
पश्चिम बंगाल के हुगली में बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का अलग अंदाज देखने को मिला। वह रैली स्थल पर लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए और भाजपा को वोट देने की अपील की।
मेजबान भारत को सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 के 'ग्रुप बी' में बांग्लादेश और मालदीव के साथ रखा गया है। यह आधिकारिक ड्रॉ ढाका स्थित सैफ सचिवालय में आयोजित किया गया।
पाकिस्तान की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं, लेकिन काम करने की उम्र वाली महिलाओं में से सिर्फ हर चार में से एक ही काम करती है, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा पांच में से लगभग चार का है। यह जानकारी कराची स्थित द न्यूज इंटरनेशनल अखबार में प्रकाशित एक लेख में दी गई है।
प्रीति पवार, प्रिया, अरुंधति चौधरी और सचिन को एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के कोर ग्रुप में शामिल कर लिया गया है। वहीं, तीन अन्य को डेवलपमेंट ग्रुप में जोड़ा गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।।
संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर जम्मू में बुधवार को आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपना हक लेकर रहेंगी चाहे विपक्षी दल भले ही कितना भी षडयंत्र रच लें।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को होने वाले इस चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों की 152 सीटों पर लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उदयनारायणपुर में टीएमसी के गुंडों की अराजकता व धमकी के बावजूद हजारों की भीड़ चिलचिलाती धूप में सिर पर गमछा और छाता लिए सीएम योगी को देखने-सुनने के लिए उमड़ पड़ी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है। निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन करते हुए महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें छात्रों पर थोप रहे हैं।
बिहार के नौगछिया जिले के खैरपुर कड़वा में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां हावड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों से बचाने के लिए भाजपा सरकार बनाएं।
बांग्लादेश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यंग वाला कार्टून शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गहरी चिंता जताई है।।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एप्पल में उनके कार्यकाल की तारीफ की और कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई थी।।
नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित मैराथन में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले सावन बरवाल का अगला टारगेट एशियन गेम्स है। लंबी दूरी के धावक ने 12 अप्रैल को आयोजित एनएन मैराथन में भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में 48 वर्षों तक कायम रहे रिकॉर्ड को तोड़ा था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़ा हुआ है।
मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।।
प्रसव के बाद कई महिलाओं को लगता है कि उनके स्तन में दूध पर्याप्त नहीं बन रहा है, जिस वजह से बच्चा भूखा रह जाता है। लेकिन यह एक आम समस्या है और इसमें घबराने की जरूरत नहीं होती।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीएम ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 4 मई को भगवा लहराएगा। उन्होंने इशारों में ममता व अभिषेक बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि बुआ-भतीजा बंगाल का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं।
फिल्म इंडस्ट्रीज में कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो सिर्फ अपने काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने की भी कोशिश करते हैं। शेखर सुमन उन्हीं कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने लंबे और उतार-चढ़ाव भरे करियर से जो सीखा, अब उसे दूसरों तक पहुंचा रहे हैं।
केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोड में हालिया पटाखा विस्फोट कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि राज्य में आतिशबाजी से जुड़े हादसों के लंबे और चिंताजनक सिलसिले का हिस्सा है। यह सवाल फिर खड़ा हो गया है कि क्या केरल ने अपने पिछले हादसों से वास्तव में कोई सबक लिया है।
नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ कथित कनेक्शन के मामले को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुंग ने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


