New Delhi - Page 412
दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि यह वारदात पिछले विवादों के कारण चली आ रही पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित वालपराई में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। केरल के मलप्पुरम जिले से आए पर्यटकों का एक ग्रुप का मिनी ट्रैवलर वैन पोल्लाची-वालपराई घाट रोड के 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक पहल के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार आवश्यक समर्थन जुटाने में विफल रही।
मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद देश में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देशभर में 50.5 लाख से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए।
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने शुक्रवार को भारत दौरे के दौरान एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और रूस-यूक्रेन संघर्ष की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।
लोकसभा में सरकार को दो-तिहाई बहुमत न मिलने पर महिला आरक्षण बिल गिर गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस बिल पर विचार करने पर मत विभाजन के दौरान पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और 'परिसीमन' पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई सारे सदस्यों ने अनेक प्रकार की आशंकाएं व्यक्त कीं कि परिसीमन अभी क्यों लाया जाए? तो मैं बता दूं कि जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया है, उसमें जिक्र है कि 2026 के बाद होने वाली जनगणना के बाद जो परिसीमन होगा, उसमें महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 700.946 अरब डॉलर हो गया है।
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई है। वहीं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि सभी दलों को मिलकर इस बिल को पास करना चाहिए, विपक्ष विरोध क्यों कर रहा है?।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


