India - Page 842
मंगलवार को हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई। यह घटना विमान के लैंडिंग के बाद हुई, जब विमान जमीन पर खड़ा था।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी।
बिहार के नवादा में एक्टिव साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दक्षिण जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश स्थित कुख्यात 'कच्छा-बनियान गिरोह' का भंडाफोड़ किया और दक्षिण दिल्ली में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक इनामी अपराधी भी शामिल है। गोलीबारी के दौरान तीन आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर आग लग गई। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यूपी पुलिस के पांच कर्मियों की मौत हो गई।।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की 'मिसिंग लिंक' परियोजना पर वाहन रोककर सेल्फी लेने पर सख्त चेतावनी के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाने का ताजा मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड़ के महापौर रवि लांडगे की सेल्फी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे प्रशासन पर 'दोहरे मानदंड' अपनाने के आरोप लग रहे हैं।
एप्पल आईफोन 17 इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिनों के विशेष अभियान 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


