West Bengal - Page 38
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बारुईपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में मोदी का यह दौरा चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
-
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। जिन 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हुआ है, उन पर 2021 में दोनों दलों के बीच हर-जीत का अंतर बहुत अधिक था।
-
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीतेगी।
-
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है और यह नदी बंगाल की आत्मा में बहती है।
-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड 90 प्रतिशत मतदान होने के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि मतदाताओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही चुनाव जीतने की स्थिति में है।।
-
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है।
-
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे पहली बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना वोट डाल रहे हैं।
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि जनता को ममता दीदी का विकास पसंद है और जनता का टीएमसी पर पूरा विश्वास है। पठान ने दावा किया कि इस बार भी जनता टीएमसी की सरकार बनाने वाली है।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जारी मतदान के बीच मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में झड़पें हुई हैं। हालांकि, इन घटनाओं को लेकर चुनाव आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
-
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.