Beirut
मध्य एशिया संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका-ईरान संघर्ष होर्मुज से शुरू होकर फिर बहरीन और कुवैत की सीमाओं को पार कर गया है।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने शनिवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति औन ने वादा किया कि लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाले फ्रेमवर्क समझौते को लागू करने में लेबनान सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में हुए लेबनान-इजरायल फ्रेमवर्क समझौते को देश की पूर्ण संप्रभुता बहाल करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को पूरा होने तक निरंतर प्रयास करती रहेगी।
दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले जारी है। हालिया हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है।
इजरायल के दक्षिणी लेबनान पर हमलों के बीच लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा है कि देश एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां उसे तय करना होगा कि वह कानून के हिसाब से चलने वाला मजबूत देश बनेगा या फिर हथियारबंद गुटों के प्रभाव में रहेगा।।
इजरायल और लेबनान के बीच जारी सीमा पर संघर्ष में दक्षिणी लेबनान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी नागरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।
इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी लेबनान के प्रमुख तटीय शहर टायर में 8 लोगों की मौत हो गई। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल 'मोल-भाव के मोहरे' के रूप में करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की है। साथ ही, उन्होंने हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम की भी आलोचना करते हुए कहा कि लेबनान के लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीने के हकदार हैं।
दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन यूएनआईएफआईएल ने पुष्टि की है कि एक शांति सैनिक की मोर्टार हमले में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
सीजफायर के बावजूद लेबनान के खिलाफ इजरायली हमले जारी हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के 135 ठिकानों को निशाना बनाया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


