सीएम धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

हरिद्वार, 21 नवंबर । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अनमोल धरोहर होता है। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter