लेटेस्ट - पेज 122
प्रवर्तन निदेशालय ने अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की ठगी करने वाले कॉल सेंटर घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोवा, दिल्ली और हरियाणा में 187.13 करोड़ रुपए की लग्जरी फार्महाउस, विला और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत का 'पैरा इवेंट्स' में अभियान समाप्त हुआ, जिसमें देश ने कुल 7 मेडल जीते। इनमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को पैरा एथलेटिक्स में भारत ने इतिहास रच दिया। सोमन राणा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ57 इवेंट में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता।
बॉक्सर जादुमणी सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है, उन्हें शनिवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए मेंस 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महज 30 मिनट में 2 गोल्ड जीते। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने 'गोल्डन पंच' लगाए।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, जिम्मेदारी और परिवार को जोड़ने वाले प्रेम का उत्सव है। जानिए इस पावन पर्व का आध्यात्मिक संदेश और आधुनिक जीवन में इसकी बदलती अहमियत।
भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखना आसान नहीं है। जानिए कैसे अध्यात्म, सकारात्मक सोच और छोटी-छोटी अच्छी आदतें आपके जीवन को अधिक शांत, सफल और खुशहाल बना सकती हैं।
सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानिए मांसाहार, प्याज-लहसुन, तला-भुना भोजन और अन्य खाद्य पदार्थों से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, आयुर्वेदिक कारण और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव।
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से शनिवार को स्थगित कर दिया गया। भारी बारिश और मरम्मत के काम के कारण हाईवे पर श्री अमरनाथ यात्रा के काफिले कोकश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अशांति बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में पीओके में पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी प्रिय को-स्टार अभिनेत्री संदीपा धर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में शनिवार तड़के बादल फटने से कुछ दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। हालांक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद उनकी कप्तानी और दरियादिली की तारीफ की। उन्होंने 2020 में मेलबर्न के मैदान पर हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे की मैच जिताऊ सेंचुरी को उनके चरित्र को परिभाषित करने वाला पल बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भोगापुरम में विकास परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
निर्देशक कृष्णकुमार की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'जीडीएन' के मेकर्स ने शनिवार को अभिनेता करुणाकरण का पहला लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में वे पेरुन्किलि की भूमिका में नजर आएंगे।
केरल के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है और हजारों लोग विस्थापित हो गए, जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा व्यापक बचाव अभियान और आपातकालीन हस्तक्षेप शुरू किया गया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, पुलिस ने मौके से उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के दौरान दो मजदूरों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आतंकियों के ऊपर इस कायराना हमले के लिए सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।
टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए मां और पति विक्की को जन्मदिन की बधाई दी।।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार पठानकोट से 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत सम्मान राशि जारी करेंगे। सरकार के अनुसार 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए शुरू की गई रियायती स्वैप सुविधा को मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। केंद्रीय बैंक की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक इस योजना के तहत 40.82 अरब डॉलर का कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह (फॉरेक्स इनफ्लो) दर्ज किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी नॉन-रेसीडेंट (बैंक) यानी एफसीएनआर(बी) जमा का रहा है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में स्विट्ज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया है कि सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने तक वह अपनी सभी खाद्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखे।
दफ्तर में घंटों कुर्सी पर बैठने से शरीर में अकड़न, कमर दर्द और पीठ दर्द होना आम है। इससे निजात पाने के लिए व्याघ्रासन एक सटीक, सरल और असरदार समाधान है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की नई 'समुद्र मंथन' योजना भारत को लंबे समय में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। मंत्रालय ने कहा कि बेहतर भू-वैज्ञानिक डेटा, जोखिम साझा करने की व्यवस्था, साझा बुनियादी ढांचे और घरेलू विनिर्माण क्षमताओं के जरिए यह योजना देश में गहरे समुद्री (डीपवॉटर) तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करेगी, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई पहुंचे। वे मामल्लपुरम के पास तमिलनाडु कांग्रेस के ज़िला अध्यक्षों के लिए आयोजित ट्रेनिंग कैंप के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में उपजे विवाद में 20 वर्षीय युवक गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले के केल्लम गांव में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसके साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।।
अभिनेता राम कपूर इन दिनों वेब रियलिटी शो लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में देखा गया कि राम ने कंटेस्टेंट पामेला सेरेना से तीखी बहस के बाद उनसे माफी मांगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


