लेटेस्ट - पेज 264
आज के दौर में जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाली स्कीमों का जाल देशभर में फैल चुका है। हर साल हजारों लोग ऐसे वादों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन को नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कुल आठ तृणमूल कांग्रेस काउंसलर अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी और उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सात साल का सूखा खत्म करते हुए शनिवार को सैफ चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया।
अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें कोलकाता नगर निगम के एक मौजूदा पार्षद और पार्टी के एक पूर्व विधायक शामिल हैं।
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थिति पूरी तरह अपरिवर्तनीय है। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया न तो अपनी स्थिति को छोड़ेगा और न अपने परमाणु दर्जे के खिलाफ किसी भी प्रकार की धमकी को बर्दाश्त करेगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 564 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया।
दक्षिण कोरिया की एक अदालत इस सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर फैसला सुनाने वाली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए अगला हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस दौरान अमेरिका-ईरान तनाव, एआई को लेकर निवेशकों का रुझान, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल की कीमत जैसे कारक बाजार की दिशा तय करेंगे।
आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई है। इस बीच, वैभव ने विराट कोहली संग आईपीएल में हुई मुलाकात के बारे में बताया।
तकनीकी शिक्षा को उभरते औद्योगिक रुझानों के अनुरूप बनाने के लिए गुजरात सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कई ‘न्यू एज’ पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।।
प्रयागराज के खुसरो बाग में 'प्रयागराज की पहली आजादी महोत्सव' मनाया गया। यह आयोजन 1857 की क्रांति के दौरान शहर को मिली 10 दिनों की आजादी की याद में मनाया गया।
मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए रेस्टोरेंट के कुक केशव नेगी के समर्थन में उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता आवाज उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच कई बड़ी टीमों ने फ्रेंडली मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। ब्राजील, जर्मनी और पुर्तगाल ने जीत दर्ज की, जबकि बेल्जियम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा।
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास रविवार सुबह एक 'स्कैनिंग रूम' में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। यह विश्व कप का 10वां संस्करण होगा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, मानसून की यह रफ्तार उत्तर भारत तक अभी नहीं पहुंची है।
अभिनेत्री नियति फातनानी ने कहा है कि रियलिटी शो के दौर में कई बार मशहूर हस्तियों की बातों को संदर्भ से अलग करके देखा और परखा जाता है।।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतें अभी भी पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी कम हैं।।
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
अभिनेता -होस्ट शेखर सुमन अपनी हालिया रिलीज वेब शो ‘द पिरामिड स्कीम’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने समाज की वर्तमान स्थिति पर खुलकर बात की।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस फैसले के विरोध में शनिवार को राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया।
बिहार के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कोचिंग संस्थान में हुए विवाद और कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप केदारनाथ धाम की ओर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी।
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक जगहों पर शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 366 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।।
एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने टेलीविजन इंडस्ट्री में पेमेंट में देरी के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े सरकारी फंड के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत छह जगहों पर छापे मारे।
योग दिवस अब सिर्फ 15 दिन दूर है। 21 जून को पूरा देश और दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


