लेटेस्ट - पेज 265
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित सिविल न्यूक्लियर डील पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि सऊदी अरब अब्राहम समझौते में शामिल होता है या नहीं।
-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जज की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल हकीम काकर के साथ ही उनका सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में मारा गया।
-
केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि फिलहाल पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर विचार किया जाता है, तो उससे पहले विस्तृत वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययन किए जाएंगे तथा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और रिसर्च संस्थानों सहित सभी संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा की जाएगी।
-
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस बल ने गुरुवार को ड्यूटी कर रहे अधिकारियों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की।
-
इंग्लैंड की पुरुष टीम अगले साल 18 जून से ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, महिला टीम 24 जून से अपने मल्टी-फॉर्मेट एशेज अभियान को शुरू करेगी।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।।
-
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द न्याय दिलाने और कड़ी सजा देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।।
-
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को नए बेंचमार्क बीएसई टोटल मार्केट इंडेक्स (टीएमआई) को लॉन्च किया है। यह बाजार पूंजीकरण के हिसाब से बीएसई ऑलकैप में मौजूद 98 प्रतिशत कंपनियों का प्रतिनिधित्व करेगा।
-
भारत में जब बिलियर्ड्स और स्नूकर गेम का जिक्र होता है, तो सबसे पहले एक ही खिलाड़ी का नाम दिमाग में आता है और वो है पंकज आडवाणी। महज 10 साल की उम्र में पहली बार स्नूकर टेबल पर हाथ आजमाने वाले पंकज का करियर ऐतिहासिक रहा।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को लेकर सामने आई खबरों पर दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के लिए उसे एनएसए के तहत कोई नई शक्ति नहीं दी गई है।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि विपक्ष को छात्रों के हित से कोई मतलब नहीं है बल्कि उन्हें तो बस छात्रों को आगे करके राजनीति करना है।।
-
भारत में टेक्स्ट मैसेज (एसएमएस) आधारित धोखाधड़ी और मोबाइल फ्रॉड के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2025 की दूसरी छमाही से 2026 की पहली छमाही के दौरान, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में एसएमएस स्कैम में 146 प्रतिशत और मोबाइल फ्रॉड में 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
-
अभिनेता और डांसर राघव जुयाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए राघव दर्शकों को एक बार फिर पुराने दौर की कॉमेडी का अनुभव देना चाहते हैं।
-
नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। एजेंसी ने कहा कि विस्तृत और गहन जांच के दौरान संजीव मुखिया के खिलाफ नीट-यूजी 2024 पेपर लीक या उसके वितरण में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला।
-
भारतीय कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने बुधवार रात 700 से अधिक रेड-ईयर्ड स्लाइडर कछुए बरामद किए।
-
भारत अंडर 19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 211 रनों से हराया। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 472 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
-
अमेरिका में भारत का सबसे नया डिप्लोमैटिक मिशन खुद को अमेरिकी प्रशांत दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में व्यापार, तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए एक गेटवे के तौर पर तैयार कर रहा है। लॉस एंजिल्स में भारतीय कॉन्सुल जनरल डॉ. केजे श्रीनिवास ने कहा कि यह क्षेत्र भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी के लिए बहुत सारे अवसर और क्षमता देता है।
-
निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर गुरुवार को पहली तिमाही (क्यू1) के नतीजे आने के बाद शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। बैंक के शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 6.30 प्रतिशत गिरकर 999.25 रुपए के इंट्राडे लो पर पहुंच गए।
-
जंतर-मंतर के पास सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल लाया गया। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल अपडेट के अनुसार, एसीपी भगत के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
-
गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू) की संख्या बढ़कर 95 करोड़ हो गई है। बीते एक वर्ष में इसके दैनिक सक्रिय यूजर्स की संख्या तीन गुना हो गई है।
-
हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने बेला मार्केट और बेला कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
-
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
-
सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे ने झारखंड के चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। रोजी-रोटी की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने गए झारखंड के चार मजदूरों की मौत की खबर बुधवार को जब उनके गांव पहुंची, परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने गुरुवार को कहा कि यह प्रदर्शन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा और उनकी सभी मांगें पहले की तरह कायम हैं।
-
युवाओं के भविष्य के लिए और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय लिया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया है।
-
भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को सीधे गेम में हराया।
-
राइड-हेलिंग कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (एआई) आधारित दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की है।।
-
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है और जून तक आर्थिक गतिविधियों की तेज रफ्तार को बनाए रखने में सफल रहा है। साथ ही, देश में औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संकेतक मजबूत बने हुए हैं।
-
नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को जल्द सख्त सजा दिलाने की घोषणा की। इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पेपर लीक होने के बाद दोषियों को क्या सजा दी जाएगी, यह एक अलग बात है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पेपर लीक ही क्यों रहे हैं?।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.