लेटेस्ट - पेज 356
अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर 135 रुपए के बीच चल रही हैं। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव को लेकर अमेरिकी सांसदों ने चिंता जताई है।
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।
दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर तेजी से पानी और जरूरी तत्व खोने लगता है, जिसके कारण कई लोगों को थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्याएं आने लगती हैं।
मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।।
पेट भरकर भोजन करना सेहत को पौष्टिकता नहीं देता, बल्कि कई बार नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर रात में ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए जहर के समान है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण के साथ मतदान समाप्त हो गया। अब, 4 मई को नतीजों का इंतजार है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ।
रयान रिकेल्टन के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 244 रन का विशाल टारगेट दिया है।।
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया गया। मतगणना 4 मई को होगी।
बच्चों का सही शारीरिक और मानसिक विकास हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट बच्चों के सही विकास के लिए कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं, जिसे वे स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव बताते हैं।
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में लापता हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के छात्र की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की संयुक्त टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भारतीय रेलवे की इस प्रीमियम सेमी-हाईस्पीड सेवा ने आधुनिक और आरामदायक रेल यात्रा की नई पहचान बनाई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो के दो ट्रकों के बीच फंस जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं।।
केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। शाइनिंग इंडिया के सर्वे में केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की धमाकेदार जीत नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया, जिसके बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए।।
असम विधानसभा चुनाव के लिए सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान संपन्न हुए थे। अब, 4 मई को नतीजों का इंतजार है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला इमारत के ऊपरी फ्लैटों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में 9वें, 10वें और 11वें तल तक पहुंच गई और पूरी बिल्डिंग में काला जहरीला धुआं भर गया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीजन के 41वें मुकाबले में एमआई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने कहा है कि पाकिस्तान के बार-बार होने वाले हमलों के खिलाफ अफगानिस्तान का धैर्य और संयम कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि काबुल सही समय और सही हालात में इस्लामाबाद को जवाब देगा।
अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने मार्च 31 को खत्म हुई चौथी तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ (कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) में पिछले वर्ष की तुलना में 64 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 4,271 करोड़ रुपए हो गया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक भागीदारी का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उप-महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मोनिका पंत ने जीत हासिल की है। इससे पहले, मेयर पद पर प्रवेश वाही ने जीत दर्ज की थी।
भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत' अभियान को आगे बढ़ाते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चेन्नई जोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के तहत 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए 585 स्थानों पर कुल 2,291 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसे राज्य की “दूसरी सुरक्षा पंक्ति” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे संवेदनशील गांवों और आवाजाही वाले मार्गों पर सघन निगरानी रखी जा सके।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में हमले शुरू होने के बाद से ईरान ने कम से कम 21 लोगों को फांसी दी है और 4,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में भारी तनाव देखने को मिला।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के महासचिव (मीडिया) पुडी श्रीहरि को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को निशाना बनाकर किए गए कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है।।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नए महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली। बुधवार को हुए मतदान और मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


