लेटेस्ट - पेज 376
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।
ओबेरॉय रियल्टी ने वित्त वर्ष 2026 में बेची गई इकाइयों की संख्या में 24.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि कंपनी ने प्रीमियम आवास की मजबूत मांग के कारण तिमाही बुकिंग में तेज वृद्धि दर्ज की है।।
मशहूर निर्देशक करण जौहर हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में हमेशा प्यार, इमोशन्स और खूबसूरत कहानियों के लिए जानी जाती हैं।
केंद्र सरकार देश में तेजी से सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विस्तार के लिए मई तक इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 'आईएसएम 2.0' लाने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्तावित परिव्यय एक लाख करोड़ रुपए से 1.2 लाख करोड़ रुपए के बीच रहने का अनुमान है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के चलते वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत बढ़त देखी गई, और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। और इसतरह सेंसेक्स और निफ्टी50 ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर सतर्क रूप से आशावादी बने रहे।
फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब किसी का सपना अचानक सच हो जाता है और वह पल जिंदगी भर याद रह जाता है, खासकर तब, जब कोई नया निर्देशक अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ काम करने का मौका पा लेता है। ऐसा ही कुछ फिल्ममेकर रमेश नंदन के साथ हुआ है, जब उन्हें साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष की अगली फिल्म का निर्देशन करने का मौका मिला।
अदाणी पावर लिमिटेड ने मंगलवार को पूर्ण स्वामित्व वाली एक नई स्टेप-डाउन इकाई बनाने का ऐलान किया है। यह इकाई न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में कंपनी की पहुंच का विस्तार करेगी।
संतों और आध्यात्मिक व्यक्तित्वों पर बनने वाली फिल्मों में कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसमें आस्था, जीवन के मूल्य और मानसिक शांति का संदेश भी जुड़ा होता है। इसी तरह की एक फिल्म 'श्री बाबा नीम करोली महाराज' को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है, जिसमें अभिनेता सुबोध भावे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से जुड़े एक ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 घंटे तक तलाशी और जब्ती अभियान चलाने के बाद मंगलवार को अपनी छापेमारी पूरी कर ली। ये छापेमारी पूरे कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई ठिकानों पर की गई, जिसमें बेंगलुरु के भी कई स्थान शामिल थे।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, कई देशों में ईंधन की कीमतों में 85 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य से गदगद हुए। सोमवार रात राजकीय भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था।
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू थोक बिक्री (व्होलसेल) लगभग 2.2 करोड़ (22 मिलियन) यूनिट तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।
1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट' दस्तक देने के लिए तैयार है।।
पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी तेज हो गई है।
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने यूके यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को दिशा देने वाली उच्चस्तरीय बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत की है।
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्राच चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत करता हूं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने को कहा है तो अब रोजगार दें।
वेनेजुएला में अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लामबंदी जारी है, जिसमें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने राजनीतिक और सामाजिक एकता का आह्वान करते हुए एक रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिबंधों को खत्म करना होगा।
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी।
भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है और 2027 में यह दर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दी गई।
जर्मन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जर्मनी के मोएर्स शहर के डुइसबर्ग इलाके में एक गुरुद्वारे के अंदर हिंसक झड़प होने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और विशेष सामरिक इकाइयों को तैनात किया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक मध्य पूर्व में तनाव पर निकटता से नजर रख रहा है और भविष्य की ब्याज दरों फिलहाल वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट रहने से भारत में व्यापक स्तर पर मुद्रास्फीति का खतरा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार सुबह एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें ली जे-म्युंग से मुलाकात की झलकियां हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है।
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है।
अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे 'सशस्त्र समुद्री डकैती' करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


