लेटेस्ट - पेज 385
-
बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है।
-
अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।
-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है।
-
तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का एक भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।
-
यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और बाधा रहित बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मई के निर्देशों के अनुपालन में यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 0 किलोमीटर से 41 किलोमीटर तक के पूरे हिस्से को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया गया है।
-
दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।
-
पूल स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय महिला और पुरुष टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
-
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी।
-
केंद्र सरकार देश में फ्लेक्स-फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से ई85 ईंधन स्टेशन शुरू करने जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सबसे पहले लगभग 100 ई85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन यानी ईंधन वितरण स्टेशन शुरू किए जाएंगे।
-
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञों की एक टीम गुरुवार को मालवीय नगर स्थित होटल में फिर से जाएगी। वहां वे उस भयानक अग्निकांड के सिलसिले में विस्तृत फोरेंसिक जांच करेंगे, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी।
-
दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन यूएनआईएफआईएल ने पुष्टि की है कि एक शांति सैनिक की मोर्टार हमले में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
-
भारत के स्टील सेक्टर में मई वृद्धि देखने को मिली है और क्रूड स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 14.21 मिलियन टन हो गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।
-
कुछ खिलाड़ियों को खेल विरासत में मिलता है और उनके कंधों पर उस विरासत को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी और दबाव दोनों होता है। ऐसा ही कुछ रमेश कृष्णन के साथ भी था।
-
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में अगर पंत जगह बनाने में कामयाब रहते हैं, तो यह उनके करियर का 50वां टेस्ट होगा।
-
मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
-
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 13.84 अंक की मामूली तेजी के साथ 74,360.01 और निफ्टी 10.95 अंक की बढ़त के साथ 23,416.55 पर था।
-
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा 4 और 5 जून के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर के समय आसमान पर घने काले बादल छा गए और कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
-
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर और चामराजनगर जिलों से गुरुवार को दो अलग-अलग दुखद सड़क दुर्घटनाओं की खबर मिली है, जिनमें चार लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 7 महीने का एक शिशु और एक बुज़ुर्ग जोड़ा शामिल है जबकि कई अन्य घायल हो गए।
-
पुणे के हिंजेवाडी क्षेत्र में स्थित एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियां करने, निजी मुलाकातों के लिए दबाव बनाने और नौकरी से निकालने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर हिंजेवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
देश की रक्षा सेवाओं के लिए संशोधित वित्तीय शक्तियों को मंजूरी दे दी है। देश की रक्षा तैयारियों व सैन्य आवश्यकताओं को तीव्रता से पूरा करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह मंजूरी प्रदान की है।
-
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और व्यापक बातचीत की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
-
मारुति सुजुकी ने गुरुवार को भारत में फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने वाली पहली गाड़ी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल को लॉन्च किया। यह गाड़ी ऐसे समय पर पेश की गई है, जब कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।
-
जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत श्रीनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से ड्रग तस्करी के आरोपी की करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया।
-
गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
-
आक्रामकता के शिकार निर्दोष बच्चों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने युद्ध की मानवीय कीमत का जिक्र करते हुए उन 707 यूक्रेनी मासूम बच्चों को याद किया जो इस युद्ध की भेंट चढ़ गए। जेलेंस्की ने कहा कि इन अपराधों के लिए रूस से जवाब मांगा जाना चाहिए।
-
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल अपने टेस्ट करियर के अहम दौर में आ चुके हैं और एक अनुभवी बल्लेबाज होने के नाते उन्हें भारत के बल्लेबाजी क्रम की अगुवाई करनी चाहिए।।
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए।
-
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर आज (4 जून) रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त तृप्ति ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए मजेदार किस्से सुनाए।
-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'अनसेफ फूड' यानी असुरक्षित और दूषित भोजन को हर साल 15 लाख लोगों की मौत का कारण बताया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से चेतावनी दी है कि इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है।
-
गुजरात पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पूरे राज्य में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने 501 लोगों को हिरासत में लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.