लेटेस्ट - पेज 386
-
भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को एक नया इतिहास रचा है। दरअसल वायुसेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
-
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय रेसलर विनेश फोगाट मामले में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) की याचिका को खारिज कर दिया है। डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
-
विश्व में शांति, सद्भाव और मानवीय एकता का संदेश प्रसारित करने वाले बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी को प्रतिष्ठित 'टॉलरेंस अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंटरनेशनल डायलॉग ऑफ सिविलाइजेशन एंड टॉलरेंस कॉन्फ्रेंस (आईडीसीटी 2026) के दौरान प्रदान किया गया, जो वैश्विक स्तर पर सहिष्णुता, संवाद और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को दिया जाता है।
-
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
-
केरल के पलक्कड़ जिले के पुथुनगरम इलाके में एक फिटनेस सेंटर ने खुद को 'इस्लाम-अनुकूल जिम' में बदलने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई है।
-
डॉलर में कमजोरी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण कमोडिटी बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
-
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की।
-
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। इस चर्चा के दौरान विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के उनके लगातार प्रयासों की सराहना की।
-
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहु प्रतीक्षित दक्षिण भारतीय फिल्म 'पेड्डी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस खास अवसर पर अभिनेत्री आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर (श्रीवारी मंदिर) में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
-
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस संघर्ष को लेकर आलोचना बढ़ती जा रही है।
-
उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।
-
इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि व्यापक कूटनीतिक समाधान निकल सकता है, जिससे ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर तनाव कम हो सकता है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे।
-
अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ने के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के सत्र में गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
-
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस दाहसे में 4 लोगों की जान चली गई।
-
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को शौकत के आवास पर छापा मारा और बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। फुटबॉल के इस मेगा इवेंट में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 और 5 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जिनेवा में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लगातार प्रयासों और बेहतर तालमेल की वजह से लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआरसी) में चल रहे इबोला प्रकोप से निपटने की कोशिशें अब स्थिति को संभालने लगी हैं।।
-
टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कबूल की थी कि 2016 में भाबीजी घर पर है के प्रोड्यूसर पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने बचाव पर प्रतिक्रिया दी।
-
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
-
तहरीक मुस्लिम शबान के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे मौलानाओं पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और बकरीद के मौके पर बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो होर्मुज स्ट्रेट तुरंत को खोल दिया जाएगा। उनके इस बयान को ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति का संकेत माना जा रहा है।
-
अमेरिका में सामान भेजने वाली विदेशी कंपनियों की अब कड़ी जांच होगी। टैरिफ चोरी और नकली या अवैध सामान पर सख्त कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों के लिए अमेरिका में व्यापार करना मुश्किल हो सकता है।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे एक कमजोर पार्टी बताया, जिसमें अंदरूनी कलह है और विचारधारा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी सिमटकर एक-नेता वाली संरचना बन गई है, जहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
-
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल बेरूत पर हमला करता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि तेहरान ने सभी पक्षों को साफ बता दिया है कि वह लेबनान की राजधानी पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा कदम फिर से युद्ध शुरू होने की वजह बन सकता है।
-
फ्रेंच ओपन 2026 में इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर में पहली बार मेजर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। 24 वर्षीय कोबोली ने पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
-
ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा जिम्बाब्वे को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का गैर-स्थायी सदस्य चुना गया। इनका कार्यकाल दो साल का होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.