लेटेस्ट - पेज 389
-
सीनेट की सुनवाई में कांग्रेस प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के नेताओं ने बताया कि तेजी से विस्तार कर रही ग्लोबल ब्लू इकोनॉमी में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने मत्स्य पालन, समुद्री बुनियादी ढांचे, जहाज निर्माण क्षमता और कार्यबल विकास को मजबूत करना होगा।।
-
100,000 डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क के प्रभाव को लेकर चिंताएं स्वास्थ्य सेवा से परे शिक्षा तक फैल गई हैं। लॉमेकर्स ने गृह सुरक्षा विभाग से दूरस्थ और कम सुविधा प्राप्त समुदायों में काम करने के लिए भर्ती किए गए विदेशी शिक्षकों के लिए राहत पर विचार करने का आग्रह किया है।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया है कि उसके वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल पर इस समय अत्यधिक ट्रैफिक है। मंगलवार रात 10 बजे तक करीब 14,000 यूजर एक साथ पोर्टल का उपयोग कर रहे थे और 28,000 से अधिक आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके थे।
-
दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलादाब इलाके में एक बहुमंडिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में साकेत कोर्ट ने मंगलवार को 71 वर्ष के मकान मालिक करमबीर सेजवाल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।।
-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा के दौरान शरीर को ऐसे भोजन की जरूरत होती है जो हल्का हो, जल्दी पच जाए और शरीर को अतिरिक्त गर्मी न दे, लेकिन इसके उलट अगर हम भारी और तैलीय भोजन लेते हैं तो शरीर को उसे पचाने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
-
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आज की तेज रफ्तार वाली जिंदगी में हमारा दिमाग लगातार सोचने से कहीं ज्यादा जानकारी प्रोसेस कर रहा है, जिसका असर शरीर पर तनाव, मांसपेशियों में अकड़न और थकान के रूप में सामने आता है।
-
बढ़ती उम्र अपने साथ कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं लेकर आती है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि शरीर अकड़ जाए और दिन-ब-दिन कमजोर होता जाए।
-
बदलती जीवनशैली और फास्ट फूड की बढ़ती आदतों के बीच अनहेल्दी खानपान लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। खुद को लेकर की गई ये लापरवाही एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की भी वजह बनते जा रहे हैं।
-
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से तृणमूल कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बर्दवान दक्षिण के पूर्व विधायक खोकन दास के बाद अब कालना के पूर्व विधायक देबप्रसाद बाग को गिरफ्तार किया गया है।
-
मार्टा कोस्तयुक ने ओपन एरा के पहले 'ऑल-यूक्रेनी' ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में हमवतन एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से मात दी। इसी के साथ कोस्तयुक ने रोलैंड गैरोस में अपने पहले बड़े सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। मंगलवार को केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन का तबादला करते हुए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।
-
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
-
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
-
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने कहा है कि लेबनान के भीतर इजरायली सैनिकों की लंबे समय तक मौजूदगी को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।
-
तेलंगाना अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम, 2026 मंगलवार से लागू हो गया। सीएम रेवंत रेड्डी की सरकार ने अधिवक्ताओं को उनके पेशेवर कर्तव्यों के निर्वहन में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए इस अधिनियम के कार्यान्वयन की आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत खोड़ा क्षेत्र में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है। खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
-
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.65 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।
-
19 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एंड्रीवा ने मंगलवार को स्टेड रोलैंड गैरोस के कोर्ट फिलिप चैटियर पर खेले गए मैच में रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी।
-
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की रहस्यमय मौत के मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में एक आवेदन दाखिल कर कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी। वहीं अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की मांग पर उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षित सेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
-
मेंस फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी, जिसके बाद से '22 बार' इसका आयोजन किया जा चुका है। द्वितीय विश्व युद्ध के चलते साल 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका था।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में एम/एस अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के प्रमोटर-निदेशकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली जोनल कार्यालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत की गई।
-
केंद्र सरकार ने महंगाई ट्रेक करने के लिए मंगलवार को कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें थोक मल्यू सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) बास्केट में वस्तुओं की संख्या बढ़ाई गई है।
-
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
-
बहरीन ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को अगली सूचना जारी होने तक ईरान और इराक की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, यह जानकारी आंतरिक मंत्रालय ने दी है।।
-
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक मेट्रो के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। समय रहते मेट्रो स्टाफ और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और व्यक्ति की जान बचा ली गई।
-
साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
-
कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों और रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले फेरीवालों को हटाए जाने के विरोध में था।
-
अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट समूह द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक निवेश है। और इस तरह तेज निवेश चक्र के चलते समूह का कुल परिसंपत्ति आधार बढ़कर 7,85,098 करोड़ रुपए (82.2 अरब डॉलर) हो गया है।
-
उत्तराखंड में दयारा बुग्याल ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी की प्रशासन से गुहार लगाई है।
-
लाओस के उप-प्रधानमंत्री थोंगसावन फोमविहाने और उनकी पत्नी वदस्ना फोमविहाने ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का दीदार किया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.