राष्ट्रीय - पेज 482
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी केवल तय दुकानों या विक्रेताओं से खरीदने के दबाव को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा (केएमवाई) 2026 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। यह पवित्र यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 1000 भारतीय तीर्थयात्रियों को शामिल किया जाएगा।
-
दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहदरा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने करीब 1.944 किलो गांजा बरामद किया है।
-
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हाई-स्पीड ट्रेन सेवा आम यात्रियों के लिए 2 मई से शुरू होगी। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल वास्तव में दबाव में और कथित तौर पर पैसे लेकर तैयार किए गए थे।
-
मालदा जिले के मोथाबाड़ी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान अधिकारियों को घेरने और कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार 52 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
-
भारतीय नौसेना को जल्द ही नया अत्याधुनिक युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ मिलने जा रहा है। गुरुवार को इस स्टील्थ फ्रिगेट को औपचारिक रूप से नौसेना को सौंप दिया गया, जिसके बाद इसे जल्द ही ‘आईएनएस महेंद्रगिरि’ के रूप में समुद्री बेड़े में शामिल किया जाएगा।
-
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल नई स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। यह रिपोर्ट रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और उससे जुड़ी कंपनियों के कथित बड़े बैंक घोटाले की जांच से जुड़ी है।
-
पूर्वोत्तर राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आया है। इस एग्जिट पोल में असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव चरम पर दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.